जयपुर

अनिष्ठ का भय दिखा तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगे दो करोड़ रुपए, मां आैर बेटी से किया दुष्कर्म

अनिष्ठ का भय दिखा कर ठग ने हाईप्रोफाइल परिवार को ऐसी मुश्किल में डाला कि मामले की पड़ताल करने वाली एसओजी पुलिस भी दंग रह गई।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2018, 8:15 AM IST
Feature image

जयपुर। अनिष्ठ का भय दिखा कर ठग ने हाईप्रोफाइल परिवार को ऐसी मुश्किल में डाला कि मामले की पड़ताल करने वाली एसओजी पुलिस भी दंग रह गई। बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसने मां पर भी बुरी नजर डाली।

परिवार पर बुरा प्रभाव बता कर बचाव के नाम पर पूजा कराता गया और लाखों रुपए डकारता गया। अलग-अलग कम्पनी में ऊंचे ओहदे वाले माता-पिता उसके चंगुल में फंसते गए। करीब दो करोड़ रुपए गंवा कर सात साल बाद वे 9 मई को एसओजी के पास पहुंचे।

एसओजी ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 15 मई तक हिरासत में लिया है। गिरफ्तार प्रकाश बालानी (36) प्रताप नगर निवासी है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। बालानी ने पति से 61 लाख रुपए तथा पत्नी से 1.59 करोड़ रुपए ठगे। इसके अलावा गहने भी ले गया।

सोशल मीडिया के दोस्तों ने दिया धोखा
दम्पती के बेटी ने 8 साल पहले शेखावाटी के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। सोशल मीडिया से उसकी दो जनों से पहचान हुई। वे मॉडल बनाने का झांसा देकर उसे दिल्ली ले गए। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। उन्होंने रुपए मांगे तथा छात्रा के मना करने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।

बालानी से मिली, रुपए एेंठे
इसी दौरान उसकी एक मित्र ने प्रकाश बालानी से मिलवाया। वह बालानी को अपना मंगेतर बता रही थी। बालानी ने अपने गुरु से भी मिलवाया। उसने सात लाख रुपए और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कुछ फोटो हटवा दी। इसके बदले छात्रा व उसके परिवार से सात लाख रुपए ऐंठ लिए। रुपए ऐंठने के लिए बालानी ने परिवार से नजदीकी बढ़ाई।

छात्रा का कॉलेज छुड़वा दिया
कथित तांत्रिक के कहने पर माता-पिता ने छात्रा का कॉलेज छुड़वा दिया। वह कई जगह पूजा के बहाने उसे अपने साथ ले जाता और उसके साथ बुरा काम करता। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवा दिया। वर्ष 2013 में एक अस्पताल में सोनोग्राफी भी करवाई। उसने वर्ष 2014 में परिवार पर घोर संकट बताया।

अपने गुरुजी से शुद्धिकरण कराने के नाम पर वह परिवार से आभूषण ले गया। कभी पति से तो कभी पत्नी से रुपए ऐंठता रहा। वह छात्रा की मां को 29 जुलाई व 23 अगस्त 2017 को पुष्कर में पूजा पाठ कराने ले गया। आरोप है कि वहां मां के साथ उसने बुरा काम किया। वह उन्हें ऋ षिकेष, केदारनाथ व बद्रीनाथ भी लेकर गया था।

फाेटाे- प्रतीकात्मक तस्वीर

Published on: