जयपुर

RBSE 10th Topper Success Story: बिना कोचिंग 99.33% अंक, 4 विषयों में 100/100 कैसे आए

Boards Motivational Story: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की आगामी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
2 min read
Feb 03, 2026
Jaipur-Mihir-Gurjar
मिहिर गुर्जर (फोटो: पत्रिका)

RBSE छात्रों के लिए टिप्स

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) अजमेर की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इन परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राएं जोर-शोर से अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच पिछले साल 10वीं बोर्ड में शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का मंत्र शेयर किया है, जो आगामी परीक्षाओं में आपकी मदद कर सकता है।

RBSE 10th Success Story: जयपुर के मिहिर के ले आए थे 99.33% Score

जयपुर जिले के मिहिर गुर्जर ने 2025 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.33% अंक प्राप्त कर एक प्रेरणादायक सफलता हासिल की थी। मिहिर के 4 सब्जेक्ट्स गणित, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 100 में से 100 अंक मिले थे। इसके अलावा उन्होंने विज्ञान में 99 अंक और सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए। इस सफलता के पीछे मिहिर ने सक्सेस मंत्र 'नियमित अध्ययन (Regular Study) और सेल्फ स्टडी (Self Study) को बताया।'

RBSE 10th स्टडी प्लान

मिहिर ने बताया कि उन्होंने हर दिन 4 से 5 घंटे की सेल्फ स्टडी और नियमित रिवीजन के माध्यम से इस सफलता को हासिल किया। वह आगे डॉक्टर बनने की तैयारी में हैं और उनका पसंदीदा विषय बायोलॉजी है। उनका मानना है कि अनुशासन और सही दिशा में की गई मेहनत से हर छात्र अपनी लक्ष्य को पा सकता है।

17 फरवरी से है CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

सीबीएसई की दसवीं की प्रथम और बारहवीं की सालाना परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। सत्र 2025-26 में दसवीं-बारहवीं में 46 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षाओं में बैठेंगे। विद्यार्थियों के प्रवेश जल्द वेबसाइट पर अपलोड होंगे।

दसवीं की परीक्षा होगी दो बार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दसवीं में विद्यार्थियों को पहली मर्तबा दो परीक्षाएं देने का अवसर मिलेगा। फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षा अनिवार्य होगी। मई में होने वाली द्वितीय परीक्षा वैकल्पिक होगी। दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए वैकल्पिक होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं।
प्रायोगिक परीक्षा 14 तक

दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं-आंतरिक मूल्यांकन जारी है। बोर्ड ने संबंधित स्कूल को प्रायोगिक परीक्षा समाप्त होते ही निर्धारित प्रपत्र में अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
03 Feb 2026 05:47 pm
Published on:
03 Feb 2026 03:10 pm