जयपुर

मुंह के कैंसर का कमांडो सर्जरी से किया इलाज

जयपुर . दो साल से मुंह में कैंसर से अनजान मरीज की सही समय पर सर्जरी कर उसे बचा लिया गया। मुंह का कैंसर इतना बढ़ चुका था कि गले तक फैल गया था। डॉक्टरों ने कमांडो नाम की जटिल सर्जरी कर मरीज का ट्यूमर निकाला और उसे नया जीवन दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2023, 11:08 PM IST
Mouth cancer
कमांडो सर्जरी से किया इलाज

जयपुर . दो साल से मुंह में कैंसर से अनजान मरीज की सही समय पर सर्जरी कर उसे बचा लिया गया। मुंह का कैंसर इतना बढ़ चुका था कि गले तक फैल गया था। डॉक्टरों ने कमांडो नाम की जटिल सर्जरी कर मरीज का ट्यूमर निकाला और उसे नया जीवन दिया।
डॉक्टर्स ने बताया कि मरीज को पिछले दो साल से मुंह का कैंसर था, जिसके बारे में उसे पता तक नहीं था। मुंह के छाले के इलाज के लिए वह कई जगह गया, लेकिन उसके ठीक न होने पर उसने यहां रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञों से परामर्श लिया। मरीज की बायोप्सी की गई तो उसमें कैंसर की पुष्टि हुई। इलाज के लिए मरीज की सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। डॉ. विजय शर्मा, डॉ. राहुल नाहर एवं डॉ. शिवम शर्मा के साथ प्लास्टिक सर्जन डॉ. अमरीश गुप्ता भी इस सर्जरी में शामिल हुए। डॉक्टर्स ने करीब छह घंटे की सर्जरी में मरीज के जबड़े व गले में से कैंसर के ट्यूमर को निकाला और गाल व जबड़े को दोबारा जोड़ दिया। ऑपरेशन में मरीज का आधा जबड़ा और गर्दन में से गांठ निकाली गई। निकले हुए हिस्से को छाती की त्वचा लेकर जबड़े के हिस्से पर लगाया गया।
डॉ. विजय ने बताया कि इस ऑपरेशन में काफी चुनौतियां होती हैं। इसमें कंधे की नस, बोलने की नसें, श्वास नली और भोजन नली के क्षतिग्रस्त होने का खतरा होता है। इसीलिए सर्जरी के दौरान धैर्य से इन्हें बचाते हुए कैंसर से ग्रस्त हिस्से को निकालना होता है।

Published on: