जयपुर

Rajasthan Politics: सांसद बेनीवाल की हुंकार, भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद 14 मई से फिर शुरू होगा आंदोलन

Hanuman Beniwal: एसआई भर्ती रद्द करने और आरपीएससी पुनर्गठन की मांग को लेकर जयपुर में होगा प्रदर्शन।
less than 1 minute read
• •
May 13, 2025
hanuman beniwal
हनुमान बेनीवाल (File Photo)

जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण स्थगित किया गया आंदोलन अब फिर से शुरू होने जा रहा है। नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि 14 मई से जयपुर में आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन राजस्थान की एसआई भर्ती रद्द करवाने और आरपीएससी के पुनर्गठन की मांग को लेकर किया जा रहा है।

बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव प्रदेश के मेहनतकश युवाओं के साथ खड़ी है। हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।"

देशहित में लिया था आंदोलन स्थगित करने का निर्णय

गौरतलब है कि सांसद बेनीवाल ने हाल ही में भारत-पाक सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए 13 मई तक आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था,

"राजस्थान की सीमाएं पाकिस्तान से सटी हुई हैं। ऐसे हालात में देश की एकता और सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए आंदोलन को कुछ समय के लिए रोका गया था। हमारी सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और अब हम फिर से युवाओं के हक की लड़ाई के लिए मैदान में उतरेंगे।"

Updated on:
13 May 2025 02:34 pm
Published on:
13 May 2025 02:32 pm
Also Read
View All
‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा

Rajasthan Politics: ‘चापलूसी न मेरे खून में, ना ही कभी करूंगा’,  पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का नया ‘सियासी बम’! कांग्रेस में फिर हड़कंप

Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले एक्शन में कांग्रेस, निकाय चुनाव के बागियों पर होगी कार्रवाई; मिली थी 100 से ज्यादा शिकायतें