जयपुर

सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने किया सैन महाराज की 725वीं जयंती के पोस्टर का विमोचन

श्री सैन मंदिर विकास प्रबंधक एवं समाज उत्थान (रजि.) समिति के तत्वावधान में आगामी 25 अप्रैल शुक्रवार को कोटपूतली स्थित सैन मंदिर में संत शिरोमणि सैन महाराज की 725वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के तहत जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने सैन जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।

less than 1 minute read
Apr 18, 2025

जयपुर। श्री सैन मंदिर विकास प्रबंधक एवं समाज उत्थान (रजि.) समिति के तत्वावधान में आगामी 25 अप्रैल शुक्रवार को कोटपूतली स्थित सैन मंदिर में संत शिरोमणि सैन महाराज की 725वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के तहत जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने सैन जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न गांवों में टीमों को रवाना किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राव राजेन्द्र सिंह होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सैन गहलोत, पंचायत समिति के उप प्रधान राजेन्द्र रहीसा, अखिल भारतीय सैन मंदिर हरसौरा धाम के प्रधान संजय सैन तथा हंसराज कसाना अध्यक्ष क्रय-विक्रय सहकारी समिति होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक हंसराज पटेल करेंगे।

इस अवसर पर नेतराम सैन अध्यक्ष समिति रामपुरा, संरक्षक कैलाश चंद्र सैन, नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत सहित समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। नारायणी सेना अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन व परगना उप प्रधान संजय सैन खेड़की ने बताया कि कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से संत सैन महाराज के विचारों का प्रचार किया जाएगा।

Updated on:
18 Apr 2025 10:17 am
Published on:
18 Apr 2025 08:44 am
Also Read
View All

अगली खबर