राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भिंडी, नींबू और बारीक हरी मिर्च महंगे बिके। आज टमाटर के दामों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम आज सामान्य बने रहे।
- मुहाना मंडी में आज टमाटर के दामों में भी हल्का इजाफा
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भिंडी, नींबू और बारीक हरी मिर्च महंगे बिके। आज टमाटर के दामों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम आज सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दाम में गिरावट रही। आज थोक मंडी में आलू 5 से 8 रुपए के बीच बिका तो प्याज के दाम भी आज 7 से 14 रुपए के बीच बोले गए। लहसुन के दाम आज 20 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 15 से 16 रुपए
टमाटर देसी 10 से 16 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 20 से 38 रुपए
बारीक मिर्च 70 से 85 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 36 से 40 रुपए
शिमला मिर्च 28 से 30 रुपए
नींबू 110 से 120 रुपए
लोकी 13 से 15 रुपए
भिंडी 50 से 63 रुपए
अदरक 53 से 54 रुपए
ग्वार फली 50 से 70 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 13 से 15 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 15 से 22 रुपए
टिंडा 15 से 30 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 18 से 20 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
--------------------------
प्याज के दामों में गिरावट
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 7 से 14 रुपए
लहसुन 20 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर