18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: गहलोत पर CM भजनलाल के बयान से गरमाई सियासत, टीकाराम जूली ने किया तीखा पलटवार

Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भजनलाल शर्मा में 2 साल में ही हताशा का इतना भाव आ गया है कि वह सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं।

2 min read
Google source verification
CM Bhajanlal Sharma-Tika Ram Jully

सीएम भजनलाल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली। फोटो: पत्रिका

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान से राजस्थान में सियासत गरमा गई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 2 साल में ही हताशा का इतना भाव आ गया है कि सीएम मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं।

बता दें कि राजस्थान दिवस 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान युवा शक्ति दिवस के मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत का नाम लिए बिना कहा था कि आप तो होटलों में सोए थे। आप जाते थे तो एक पैर में नहीं, दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे। यह पट्टी दिखाती थी कि इनके बस की नहीं है जाने की।

सीएम के बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भड़क गए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में 2 साल में ही हताशा का इतना भाव आ गया है कि वह सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं।

जूली बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य पर जो बेहूदा टिप्पणी की वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिराने वाली है। ऐसी टिप्पणी उनकी असंवेदनशीलता की परिचायक है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। भजनलाल द्वारा दिए जा रहे हैं ऐसे बयानों के कारण ही अब जनता ने उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दिया है एवं अफसरशाही भी गाहे-बगाहे उनका मजाक बनाने लगी है। उन्हें ऐसे शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

सीएम भजनलाल शर्मा ने ​दिया था ये बयान

जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति सभागार में आयोजित 'राजस्थान युवा शक्ति दिवस' को संबोधित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के लोग विरोध करते हैं कि मैं इतना दिल्ली क्यों जाता हूं। मैं जब भी दिल्ली जाता हूं प्रदेशवासियों के लिए कुछ लेकर आता हूं, लेकिन कांग्रेसी सरकार बचाने के लिए दिल्ली जाते थे। आप तो होटलों में सोए थे।

उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लिए बिना तंज कसा था कि आपके जाने की बात होती थी तो दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे। यह पट्टी दिखाती थी कि इनके बस की नहीं है जाने की। हमें तो ईश्वर भी शक्ति देता है काम करने की। न हमें जुकाम-बुखार आता है, न पट्टी बंधती है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष के कहने पर नहीं चलेंगे।