राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज बारीक हरी मिर्च के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में बारीक हरी मिर्च 50 से 60 रुपए के बीच बिकी। वहीं नींबू आज भी महंगा बिका। आज नींबू के दाम 115 से 130 रुपए के बीच बोले गए।
- मुहाना थोक मंडी में आज नींबू और लहसुन ही महंगे बिके
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज बारीक हरी मिर्च के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में बारीक हरी मिर्च 50 से 60 रुपए के बीच बिकी। वहीं नींबू आज भी महंगा बिका। आज नींबू के दाम 115 से 130 रुपए के बीच बोले गए। वहीं लहसुन के दाम भी आज ऊपर रहे। आज लहसुन 30 से 100 रुपए के बीच बिका। भिंडी भी महंगी बिकी। भिंडी के दाम आज 40 से 67 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम सामान्य रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू के दामों में गिरावट रही। आज आलू 5 से 7 रुपए के बीच बिका। वहीं प्याज के दाम आज यथावत रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 16 से 20 रुपए
टमाटर देसी 8 से 16 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 25 से 40 रुपए
बारीक मिर्च 50 से 60 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 40 से 45 रुपए
शिमला मिर्च 25 से 30 रुपए
नींबू 115 से 130 रुपए
लोकी 13 से 15 रुपए
भिंडी 40 से 67 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 40 से 60 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 15 से 17 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 15 से 22 रुपए
टिंडा 12 से 30 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 15 से 16 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
--------------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू 5 से 7 रुपए
प्याज 8 से 15 रुपए
लहसुन 30 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर