जयपुर

Muhana Mandi : टमाटर हुआ सस्ता, हरी मिर्ची- फूल गोभी फिर महंगे हुए, प्याज के दाम और लुढ़के

जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना मंडी में आज कई स​ब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिला तो वहीं टमाटर के दाम नीचे आने से आमजन को राहत मिल सकती है। आज थोक मंडी में टमाटर के दाम 13 से 20 रुपए तक बोले गए। आज हरी मिर्ची महंगी बिकी। हरी मिर्ची आज 35 से 55 रुपए के बीच बिकी।

2 min read
Sep 13, 2025

- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज तुरई, बैंगन और ​भिंडी भी महंगी बिकी

जयपुर। जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना मंडी में आज कई स​ब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिला तो वहीं टमाटर के दाम नीचे आने से आमजन को राहत मिल सकती है। आज थोक मंडी में टमाटर के दाम 13 से 20 रुपए तक बोले गए। आज हरी मिर्ची महंगी बिकी। हरी मिर्ची आज 35 से 55 रुपए के बीच बिकी। आज फूल गोभी भी महंगी बिकी। आज मंडी में फूल गोभी के दाम भी 25 से 50 रुपए के बीच बोले गए। अन्य स​ब्जियों में ​भिंडी, बैंगन, टिंडा, तुरई, अरबी, करेला और ​शिमला मिर्च के दामों में भी तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज प्याज के दामों में और गिरावट आ गई। आज थोक मंडी में आलू के दाम 8 से 13 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम 9 से 16 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम तो लंबे समय से नीचे चल रही है। आज थोक मंडी में लहसुन 25 से 75 रुपए के बीच बिका। आज मुहाना थोक सब्जी मंडी में स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 13 से 20 रुपए

मिर्ची 35 से 40 रुपए

बारीक मिर्च 50 से 55 रुपए

फूल गोभी 25 से 50 रुपए

पत्ता गोभी 16 से 22 रुपए

करेला 30 से 40 रुपए

शिमला मिर्च 60 से 65 रुपए

नींबू 25 से 30 रुपए

लोकी 22 से 45 रुपए

भिंडी 30 से 35 रुपए

अदरक 40 से 68 रुपए

वार फली 30 से 40 रुपए

बैंगन 25 से 50 रुपए

कद्दू 13 से 15 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 25 से 45 रुपए

तुरई 40 से 55 रुपए

अरबी 20 से 22 रुपए

टिंडा 50 से 60 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट

------------------------------------------

प्याज हुआ और सस्ता

आलू 8 से 13 रुपए

प्याज लोकल 9 से 13 रुपए

प्याज एमपी 10 से 14 रुपए

प्याज नासिक 15 से 16 रुपए

लहसुन 25 से 75 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
13 Sept 2025 11:30 am
Also Read
View All