जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज नींबू- बारीक हरी मिर्च हुए और महंगे, टमाटर के दाम भी चढ़े, फूल गोभी सस्ती

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू और बारीक हरी मिर्ची के दामों इजाफा देखने को मिला। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 95 से 105 रुपए तो बारीक हरी मिर्च के दाम 110 से 120 रुपए के बीच बोले गए।

2 min read
Mar 06, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज आलू-प्याज के दाम रहे स्थिर

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू और बारीक हरी मिर्ची के दामों इजाफा देखने को मिला। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 95 से 105 रुपए तो बारीक हरी मिर्च के दाम 110 से 120 रुपए के बीच बोले गए। वहीं आज थोक मंडी में टमाटर के दामों इजाफा दिखाई दिया। आज हाइब्रिड टमाटर 17 से 18 रुपए तो देसी टमाटर के दाम 5 से 14 रुपए के बीच बोले गए। इनके अन्य आज ​भिंडी और ग्वार फली भी महंगे बिके। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज दाम सामान्य रहे। आज आलू 6 से 9 रुपए के बीच तो प्याज के दाम 8 से 15 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दामों हल्का इजाफा दिखाई दिया। आज लहसुन के दाम 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 17 से 18 रुपए

टमाटर देसी 5 से 14 रुपए

मटर 21 से 22 रुपए

मिर्ची 38 से 50 रुपए

बारीक मिर्च 110 से 120 रुपए

फूल गोभी 7 से 10 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 40 से 45 रुपए

शिमला मिर्च 35 से 50 रुपए

नींबू 95 से 105 रुपए

लोकी 14 से 16 रुपए

भिंडी 40 से 55 रुपए

अदरक 53 से 54 रुपए

ग्वार फली 60 से 75 रुपए

बैंगन 15 से 20 रुपए

कद्दू 14 से 16 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 15 से 20 रुपए

टिंडा 12 से 30 रुपए

गाजर 10 से 12 रुपए

मूली 15 से 16 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

---------------------------------------

आलू-प्याज के दाम स्थिर

आलू 6 से 9 रुपए

प्याज 8 से 15 रुपए

लहसुन 25 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
06 Mar 2026 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर