6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OPD Timing Change: ओपीडी अब सुबह-शाम दो शिफ्ट में, 1 अप्रैल से नई व्यवस्था

दो पारी में ओपीडी चलाने के आदेश पर चिकित्सकों का विरोध शुरू। पहले एकल पारी में चलती थी ओपीडी, 2017 की व्यवस्था बदलने पर उठे सवाल।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 06, 2026

Photo AI

Rajasthan Health Department: जयपुर। राज्य के सभी शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब ओपीडी दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक ओपीडी सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक चलेगी। वहीं 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग का कहना है कि इससे मरीजों को सुबह और शाम दोनों समय चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

चिकित्सकों ने दो पारी व्यवस्था का किया विरोध

ओपीडी को दो शिफ्ट में चलाने के निर्णय का चिकित्सकों ने विरोध शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि पहले यह व्यवस्था एक ही पारी में संचालित होती थी, जिससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को सुविधा रहती थी। अब नई व्यवस्था लागू होने से चिकित्सकों की कार्यप्रणाली प्रभावित होगी और उन्हें अधिक समय तक ड्यूटी करनी पड़ेगी।

पहले एकल पारी में चलती थी ओपीडी

अब तक शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओपीडी 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लगातार चलती थी। रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन ओपीडी सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होती थी। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने बताया कि वर्ष 2017 में तत्कालीन सरकार के समय किए गए परीक्षण में पाया गया था कि दो पारी व्यवस्था से मरीजों को परेशानी होती है, इसलिए एकल पारी की व्यवस्था लागू की गई थी।