6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : एंटी साइक्लोन से बदला राजस्थान का मौसम, IMD का आया नया अपडेट

Weather Update : मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा। मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan weather changed due to anti-cyclone IMD new update Heat Wave

बाड़मेर में मां अपने बच्चे को कपड़े में लपेटकर बाजार खरीदारी करने आई। फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा ​है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा। मौसम विभाग के जारी अपडेट के अनुसार वर्तमान में अरब सागर के गुजरात से सटे हिस्से के ऊपर एक एंटी-साइक्लोनिक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इसके असर से राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीट वेव!

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 8 मार्च से 10 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगर तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो अगले दो सप्ताह में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

आने वाले दिन और गर्म रहेंगे

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मार्च के शुरुआती दिनों में तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंचना आने वाले गर्म महीनों की चुनौती का संकेत माना जा रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा। जहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही बताया गया कि बीते 24 घंटो में राज्य में मौसम शुष्क रहा था।