राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मिर्ची के दाम नीचे दिखाई दिए। बारीक हरी मिर्च लो लंबे समय से महंगी बिक रही थी। अब जाकर इसके भाव नीचे आने लगे हैं। आज मंडी में हरी मिर्ची 10 से 15 रुपए और बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 25 से 30 रुपए के बीच रहे।
- मुहाना थोक मंडी में आज नींबू, कैरी और भिंडी महंगे बिके
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मिर्ची के दाम नीचे दिखाई दिए। बारीक हरी मिर्च लो लंबे समय से महंगी बिक रही थी। अब जाकर इसके भाव नीचे आने लगे हैं। आज मंडी में हरी मिर्ची 10 से 15 रुपए और बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 25 से 30 रुपए के बीच रहे। इसी प्रकार आज टमाटर के दाम भी यथावत रहे। आज हाइब्रिड टमाटर के दाम 12 से 14 रुपए तो देसी टमाटर के दाम 6 से 10 रुपए के बीच रहे। आज मंडी में नींबू महंगा बिका। नींबू के दाम आज 110 से 115 रुपए के बीच रहे। नींबू के अलावा भिंडी के दाम आज 35 से 50 रुपए और कैरी के दाम आज 38 से 42 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियां यथा फूल गोभी, पत्ता गोभी, हरी मटर, करेला, शिमला मिर्ची, कद्दू, बैंगन, लॉकी, खीरा और गाजर के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू के दामों में थोड़ा इजाफा दिखाई दिया। आज आलू 5 से 9 रुपए के बीच बिका तो प्याज के दाम आज यथावत रहे। आज प्याज 6 से 16 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 30 से 110 रुपए के बीच रे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए
टमाटर देसी 6 से 10 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 10 से 15 रुपए
बारीक मिर्च 25 से 30 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 28 से 32 रुपए
शिमला मिर्च 20 से 25 रुपए
नींबू 110 से 115 रुपए
लोकी 6 से 10 रुपए
भिंडी 35 से 50 रुपए
अदरक 52 से 54 रुपए
ग्वार फली 35 से 55 रुपए
बैंगन 10 से 15 रुपए
कद्दू 4 से 5 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 5 से 12 रुपए
टिंडा 15 से 22 रुपए
गाजर 12 से 13 रुपए
मूली 18 से 20 रुपए
कैरी 38 से 42 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
----------------------------
आलू के दामों इजाफा
आलू 5 से 9 रुपए
प्याज 6 से 16 रुपए
लहसुन 30 से 110 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर