राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक मंडी में गर्मी तेज होते ही आज नींबू व कैरी के दामों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 120 से 130 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा कैरी के दामों में भी फिर से इजाफा हुआ है। आज कैरी के दाम 34 से 37 रुपए के बीच रहे।
- मुहाना थोक मंडी में आज टमाटर, बारीक हरी मिर्च व भिंडी के दाम यथावत
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक मंडी में गर्मी तेज होते ही आज नींबू व कैरी के दामों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 120 से 130 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा कैरी के दामों में भी फिर से इजाफा हुआ है। आज कैरी के दाम 34 से 37 रुपए के बीच रहे। वहीं आज टमाटर, बारीक हरी मिर्च, भिंडी व टिंडा के दाम यथावत रहे। आज थोक मंडी में टमाटर हाइब्रिड के दाम 12 से 18 रुपए के बी रहे तो देसी टमाटर आज 10 से 13 रुपए प्रति किलो के हिसाब से थोक मंडी में बिका। आज बारीक हरी मिर्ची के दाम 30 से 32 रुपए के बीच रहे तो भिंडी के दाम आज 30 से 45 रुपए के बीच रहे। आज टिंडा भी 30 से 50 रुपए किलो तो तुरई के दाम भी आज ऊपर चढ़कर 20 से 40 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम आज यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दामों में हल्की गिरावट रही। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 7 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम भी आज 7 से 14 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा लहसुन के दाम आज यथावत रहे। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 12 से 18 रुपए
टमाटर देसी 10 से 13 रुपए
मटर 55 से 60 रुपए
मिर्ची 10 से 15 रुपए
बारीक मिर्च 30 से 32 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 5 से 8 रुपए
करेला 24 से 28 रुपए
शिमला मिर्च 12 से 13 रुपए
नींबू 120 से 130 रुपए
लोकी 12 से 15 रुपए
भिंडी 30 से 45 रुपए
अदरक 51 से 52 रुपए
ग्वार फली 30 से 45 रुपए
बैंगन 10 से 20 रुपए
कद्दू 4 से 6 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 8 से 15 रुपए
टिंडा 30 से 50 रुपए
कैरी 34 से 37 रुपए
तुरई 20 से 40 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
----------------------------------------------
आलू-प्याज के दामों में गिरावट
आलू 5 से 7 रुपए
प्याज 7 से 14 रुपए्र
लहसुन 25 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर