जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज टमाटर-हरी मिर्च ​बिके सस्ते, हरी मटर-लहसुन और नींबू हुआ महंगा

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मिर्ची, टमाटर सस्ते बिके। आज थोक मंडी में हरी मिर्ची के दाम 10 से 15 रुपए के बीच रहे तो बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 30 से 35 रुपए के बीच रहे। वहीं देसी टमाटर के दाम आज 6 से 8 रुपए के बीच रहे तो हाइब्रिड टमाटर के दाम 10 से 11 रुपए के बीच रहे।

2 min read
Apr 04, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज प्याज-आलू के दाम में गिरावट

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मिर्ची, टमाटर सस्ते बिके। आज थोक मंडी में हरी मिर्ची के दाम 10 से 15 रुपए के बीच रहे तो बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 30 से 35 रुपए के बीच रहे। वहीं देसी टमाटर के दाम आज 6 से 8 रुपए के बीच रहे तो हाइब्रिड टमाटर के दाम 10 से 11 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज मंडी में हरी मटर के दामों में इजाफा देखा गया। आज हरी मटर के दाम 50 से 55 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम भी ऊपर रहे। आज लहसुन 110 से 115 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज नींबू भी महंगा बिका आज नींबू के दाम 110 से 120 रुपए के बीच रहे। आज फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, ​शिमला मिर्च, लॉकी, ग्वार फली, बैंगन, कद्दू, खीरा, टिंडा, गाजर और कैरी के दाम आज यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दामों में गिरावट देखी गई। आज आलू 5 से 8 रुपए के बीच बिका तो प्याज के दाम आज 8 से 16 रुपए के बीच बिकी। वहीं लहसुन के दाम आज स्थिर रहे। आज थोक मंडी में लहसुन 30 से 110 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 10 से 11 रुपए

टमाटर देसी 6 से 8 रुपए

मटर 50 से 55 रुपए

मिर्ची 10 से 15 रुपए

बारीक मिर्च 30 से 35 रुपए

फूल गोभी 15 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 28 से 32 रुपए

शिमला मिर्च 20 से 25 रुपए

नींबू 110 से 120 रुपए

लोकी 6 से 10 रुपए

भिंडी 35 से 50 रुपए

अदरक 53 से 55 रुपए

ग्वार फली 35 से 50 रुपए

बैंगन 10 से 15 रुपए

कद्दू 4 से 5 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 5 से 12 रुपए

टिंडा 20 से 35 रुपए

गाजर 12 से 13 रुपए

मूली 18 से 20 रुपए

कैरी 38 से 42 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

-------------------------------

प्याज हो रही सस्ती

आलू 5 से 8 रुपए

प्याज 8 से 16 रुपए

लहसुन 30 से 110 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
04 Apr 2026 11:33 am
Also Read
View All

अगली खबर