जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज टमाटर हुआ सस्ता, हरी मिर्ची और ​भिंडी बिकी महंगी

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनो बारीक हरी मिर्ची, ​भिंडी और ग्वार फली को छोड़कर अन्य स​ब्जियों के दाम सस्ते चल रहे रहे हैं। इससे आम आदमी को महंगी सब्जी से राहत मिली है। आज थोक मंडी में टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, नींबू, गाजर, मूली और अन्य स​ब्जियों के दाम यथावत रहे।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026

- मुहाना सब्जी मंडी में आल आलू के दाम रहे स्थिर

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनो बारीक हरी मिर्ची, ​भिंडी और ग्वार फली को छोड़कर अन्य स​ब्जियों के दाम सस्ते चल रहे रहे हैं। इससे आम आदमी को महंगी सब्जी से राहत मिली है। आज थोक मंडी में टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, नींबू, गाजर, मूली और अन्य स​ब्जियों के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू, प्याज और लहसुन के दाम सामान्य रहे। आज थोक मंडी में आलू 5 से 7 रुपए तो प्याज के दाम 10 से 16 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम भी आज यथावत रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए

टमाटर देसी 5 से 8 रुपए

मटर 18 से 20 रुपए

मिर्ची 45 से 52 रुपए

बारीक मिर्च 70 से के 75 रुपए

फूल गोभी 12 से 16 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 48 से 52 रुपए

शिमला मिर्च 30 से 32 रुपए

नींबू 50 से 52 रुपए

लोकी 18 से 24 रुपए

भिंडी 50 से 65 रुपए

अदरक 53 से 54 रुपए

ग्वार फली 100 से 110 रुपए

बैंगन 15 से 25 रुपए

कद्दू 15 से 17 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 20 से 27 रुपए

टिंडा 15 से 20 रुपए

गाजर 8 से 12 रुपए

मूली 7 से 8 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

-------------------------------------

आलू के दाम स्थिर

आलू 5 से 7 रुपए

प्याज 10 से 16 रुपए

लहसुन 30 से 110 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Updated on:
11 Feb 2026 11:11 am
Published on:
11 Feb 2026 11:10 am
Also Read
View All

अगली खबर