6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुहाना में सब्जियां नहीं बिकने से गौशालाओं में भेजी जा रही, बाजार में जनता से लूट

जयपुर. शहर में इन दिनों सब्जियों की आवक रिकॉर्ड स्तर पर है। मुहाना मंडी में टमाटर, मिर्च, खीरा, लौकी जैसी सब्जियां थोक में 3 से 10 रुपए किलो तक बिक रही हैं, सब्जियों के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में सब्जियों को गायों के लिए गौशाला भेजी जा रही हैं, लेकिन ये ही सब्जियां […]

2 min read
Google source verification

जयपुर. शहर में इन दिनों सब्जियों की आवक रिकॉर्ड स्तर पर है। मुहाना मंडी में टमाटर, मिर्च, खीरा, लौकी जैसी सब्जियां थोक में 3 से 10 रुपए किलो तक बिक रही हैं, सब्जियों के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में सब्जियों को गायों के लिए गौशाला भेजी जा रही हैं, लेकिन ये ही सब्जियां रिटेल बाजार में 4 से 6 गुना महंगी होकर आम जनता की जेब पर बोझ डाल रही हैं।

पत्रिका रिपोर्टर ने शहर की सांगानेरी गेट, लालकोठी, जवाहर नगर जैसी बड़ी सब्जी मंडियों के साथ राजापार्क व गलियों व कॉलोनियों में पहुंच पड़ताल की तो हर जगह सब्जियों के मनमर्जी के भाव सुनने को मिले। मुहाना में 5 से 8 रुपए किलो में बिकने वाला टमाटर शहर में पहुंचते ही 30 से 40 रुपए किलो हो गया। हरी मिर्च 4 से 5 रुपए से 50 रुपए किलो तक पहुंच गई। 4 से 5 रुपए किलो का खीरा 20 से 30 रुपए किलो तक बिक रहा है। लौकी के दाम भी 5 से 6 रुपए किलो से 20 से 30 रुपए तक पहुंच गए। गोभी के दाम भी 15 रुपए से 60 रुपए तक पहुंच गए।

सुबह-शाम अलग भाव

लालकोठी मंडी हो या सांगानेरी गेट मंडी, एक ही मंडी में सब्जियों के अलग-अलग भाव मिले। सांगानेरी गेट पर दो हिस्सों में लगने वाली मंडी में टमाटर कहीं 20 तो कहीं 40 रुपए किलो में बिक रहे हैं। ऐसे ही हाल लालकोठी सब्जी मंडी में देखने को मिले। मंडियों में दिन में अलग और शाम को अलग भाव हो जाते हैं। खानिया स्थित मंडी में सब्जी विक्रेता विष्णु शुक्ला ने बताया कि शाम को सब्जियां 3 से 5 रुपए कम दाम में भी बेच देते हैं।

किराया, आढ़त जैसे कारण गिनाए

बाजार में महंगी सब्जी को लेकर विक्रेताओं से सवाल किया तो किराया, आढ़त जैसे कारण गिनाने लगे। राजापार्क स्थित सब्जी विक्रेता राकेश सैनी ने बताया कि सब्जी व दुकान का किराया और मजदूरी लगने के कारण भाव अलग है। सांगानेरी गेट सब्जी विक्रेता इस्लाम ने बताया कि सब्जियों की छंटाई करते हैं, कुछ सब्जियां नहीं बिकने पर खराब भी हो जाती हैं। लोग मोलभाव भी करते हैं।

………

सब्जी - मुहाना (थोक भाव) - लालकोठी - सांगानेरी गेट - राजापार्क - खानिया
टमाटर - 5 से 8 - 20 - 40 - 40 - 40
खीरा - 4 से 5 - 20 - 40 - 40 - 30
हरी मिर्च - 4 से 5 - 30 - 60 - 60 - 50
गोभी - 10 से 15 - 20 - 50 - 60 - 30
पत्ता गोभी - 3 से 4 - 20 - 40 - 50 - 30
ककड़ी - 10 से 15 - 30 - 40 - 60 - 40
कद्दू - 3 से 5 - 20 - 30 - 20 - 30
लौकी - 5 से 6 - 20 - 30 - 30 - 30
(भाव प्रति किलो रुपए में)