जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज टमाटर-मटर और फूल गोभी सस्ते, बारीक मिर्च हो रही महंगी

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज देसी व हाइब्रिड के दामों में गिरावट आई। इस कारण दोनों तरह के टमाटर सस्ते बिके। इनके अलावा हरी मटर और फूल गोभी के दामों में भी गिरावट रही।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज आलू बिका सस्ता

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज देसी व हाइब्रिड के दामों में गिरावट आई। इस कारण दोनों तरह के टमाटर सस्ते बिके। इनके अलावा हरी मटर और फूल गोभी के दामों में भी गिरावट रही। आज केवल बारीक हरी मिर्च, ​भिंडी और ग्वार फली ही महंगे बिके। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज सस्ते बिके। आज नया आलू 5 से 7 रुपए तो पुराना आलू 2 से 4 रुपए के बीच बिका। वहीं प्याज के दाम भी 10 से 16 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 13 से 14 रुपए

टमाटर देसी 5 से 8 रुपए

मटर 15 से 20 रुपए

मिर्ची 35 से 42 रुपए

बारीक मिर्च 68 से 70 रुपए

फूल गोभी 6 से 10 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 48 से 52 रुपए

शिमला मिर्च 30 से 32 रुपए

नींबू 43 से 45 रुपए

लोकी 18 से 20 रुपए

भिंडी 50 से 60 रुपए

अदरक 53 से 54 रुपए

ग्वार फली 100 से 110 रुपए

बैंगन 15 से 25 रुपए

कद्दू 13 से 15 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 18 से 28 रुपए

टिंडा 15 से 20 रुपए

गाजर 8 से 12 रुपए

मूली 7 से 8 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

--------------------------------

आलू-प्याज हो रहे सस्ते

आलू नया 5 से 7 रुपए

आलू पुराना 2 से 4 रुपए

प्याज 10 से 16 रुपए

लहसुन 30 से 120 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Updated on:
07 Feb 2026 11:13 am
Published on:
07 Feb 2026 11:12 am
Also Read
View All

अगली खबर