जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में स​ब्जियों के भावों में आया उछाल : आज ​भिंडी-टमाटर व अदरक महंगे बिके

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज कुछ स​ब्जियों के भावों में उछाल देखने को मिला। आज थोक मंडी में मटर फली, ​भिंडी, टमाटर, अदरक, करेला और ​शिमला मिर्च महंगी बिकीं।

2 min read
Nov 14, 2025

- मुहाना आलू-प्याज मंडी में आज नया आलू महंगा बिका

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज कुछ स​ब्जियों के भावों में उछाल देखने को मिला। आज थोक मंडी में मटर फली, ​भिंडी, टमाटर, अदरक, करेला और ​शिमला मिर्च महंगी बिकीं। वहीं फूल गोभी, पत्ता गोभी, नींबू व कद्दू सस्ते बिके। वहीं दूसरी ओर मुहाना मंडी ​स्थित आलू-प्याज मंडी में आज नए आलू के भाव ऊंचे रहे। नया आलू आज 25 से 30 रुपए के ​बीच बिका। इसके अलावा पुराना आलू व प्याज सस्ते बिके। पुराना आलू आज 8 से 14 रुपए और प्याज के दाम आज 7 से 15 रुपए के बीच रहे। वहीं लहसुन के दाम 25 से 80 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 32 से 35 रुपए

टमाटर देसी 25 से 35 रुपए

मटर 120 से 140 रुपए

मिर्ची 18 से 22 रुपए

बारीक मिर्च 25 से के 26 रुपए

फूल गोभी 14 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 16 से 18 रुपए

करेला 35 से 40 रुपए

शिमला मिर्च 38 से 40 रुपए

नींबू 22 से 25 रुपए

लोकी 28 से 35 रुपए

भिंडी 50 से 60 रुपए

अदरक 56 से 58 रुपए

ग्वार फली 45 से 55 रुपए

बैंगन 20 से 35 रुपए

कद्दू 16 से 18 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 24 से 26 रुपए

तुरई 20 से 25 रुपए

टिंडा 40 से 45 रुपए

गाजर 20 से 25 रुपए

मूली 14 से 15 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

---------------------------------------

पुराना आलू व प्याज सस्ते

आलू नया 25 से 30 रुपए

आलू पुराना 8 से 14 रुपए

प्याज 7 से 15 रुपए

लहसुन 25 से 80 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
14 Nov 2025 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर