जयपुर

Watch: श्रीनाथ जी के बाद बेटे की मंगेतर को लेकर भगवान वेंकटेश्वर के पास पहुंचे मुकेश अंबानी, दिया डेढ़ करोड़ का दान

world richest person : विश्व के धनी व्यक्ति में शुमार मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे। अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और रिलायंस रिटेल लिमिटेड के निदेशक मनोज मोदी रहे।
2 min read
Sep 17, 2022
photo_6138902640457790400_y.jpg

world richest person : विश्व के धनी व्यक्ति में शुमार मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे। अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchent) और रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) लिमिटेड के निदेशक मनोज मोदी रहे। इस दौरान उन्होंने भगवान वेंकटेश का दर्शन पूजन किया और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को डेढ़ करोड़ रुपए का दान भी दिया। गौरतलब है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम एक ट्रस्ट है। आंध्रप्रदेश के कई मंदिरों का प्रबंधन करता है। इसके साथ ही कई धर्मार्थ कार्य भी करता है।

केला खिलाकर लिया आर्शीवाद
इस धर्म यात्रा के दौरान मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हाथियों को केला खिलाकर उनसे भी आर्शीवाद लिया। मुकेश अंबानी भी हाथियों से आशीर्वाद लेते नजर आए। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि वह भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। मंदिर परिसर में हर साल सुधार हो रहा है। यह देखकर अच्छा लग रहा है। यह हम भारतीयों को बहुत गौरवान्वित करता है। हम यहां हम सभी के लिए आशीर्वाद लेने आते हैं।

श्रीनाथ जी के दर्शन करने भी आए थे

मुकेश अंबानी कुछ दिन पहले राजस्थान के नाथद्वारा पहुंच श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन.पूजन किया था। अंबानी परिवार का श्रीनाथजी पर गहरी आस्था है और वह किसी भी किसी भी शुभ कार्य करने से पहले पहले पूरा परिवार यहां जरूर आता है। यह माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण आज भी यहां विराजमान हैं। यहां दर्शन और पूजा करने से कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां भगवान श्रीकृष्ण को 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

Published on:
17 Sept 2022 04:34 pm