11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में फ्रांसीसी महिला के साथ शर्मनाक हरकत, ऐतिहासिक किले में हुई घटना, 2 होमगार्ड्स पर लगे आरोप

जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले में फ्रांसीसी महिला पर्यटक के साथ शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। शीश महल क्षेत्र के पास हुई घटना में दो होमगार्ड्स पर आरोप लगे हैं। महिला ने टूरिस्ट फोर्स से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 11, 2026

Amer Fort

Amer Fort: फाइल फोटो-पत्रिका

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले से विदेशी महिला पर्यटक के साथ शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। विश्व प्रसिद्ध आमेर किले के शीश महल क्षेत्र के पास एक फ्रांसीसी महिला पर्यटक ने दो होमगार्ड्स पर शर्मनाक हरकत करने के आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों होमगार्ड्स और महिला पर्यटक को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, फ्रांसीसी महिला रविवार को जयपुर घूमने आई थी। इसी दौरान वह आमेर किला देखने पहुंची। बताया जा रहा है कि शीश महल क्षेत्र के पास यह घटना हुई, जहां पर्यटकों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए होमगार्ड्स तैनात रहते हैं। महिला ने ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड्स पर उसके साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

घबराई महिला ने पुलिस से किया संपर्क

घटना के बाद महिला पर्यटक घबरा गई। इसके बाद उसने टूरिस्ट फोर्स के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी आपबीती बताई। शिकायत की जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की।

दो होमगार्ड्स के नाम आए सामने

मामले में होमगार्ड माहिर और दानिश के नाम सामने आए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोनों जयपुर के हांडीपुरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों होमगार्ड्स से पूछताछ शुरू की है। महिला पर्यटक से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की जांच में घटना के समय की परिस्थितियों, शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल

आमेर किला जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक ऐतिहासिक इमारतों और स्थापत्य कला को देखने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों पर ही गंभीर आरोप लगना चिंता का विषय है।

जयपुर में इससे पहले भी विदेशी महिला पर्यटकों के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने चुकी हैं। आमेर किले के ताजा मामले ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।