Mental Health Awareness: जयपुर। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हमेशा चेहरे पर नजर नहीं आतीं। कई बार व्यक्ति सामान्य दिखाई देता है, लेकिन भीतर ही भीतर तनाव, अवसाद और भावनात्मक समस्याओं से जूझ रहा होता है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को समझना, समय पर परामर्श लेना और समाज में इससे जुड़े पूर्वाग्रहों को दूर करना बेहद जरूरी है। इसी संदेश के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जयपुर में विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में 10 अक्टूबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय, एसएमएस अस्पताल और एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से मेडिकल कॉलेज परिसर के लेक्चर थिएटर-1 में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य, समय पर उपचार, मेडिटेशन और महिलाओं पर पड़ने वाले मानसिक दबाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।