Government Schemes for Girls: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। जो प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों की शादी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana Rajasthan 2024: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। जो प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों की शादी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार उन परिवारों को सहायता प्रदान करती है, जो अपनी बेटियों की शादी का खर्च नहीं उठा सकते हैं। योजना का उद्देश्य इन परिवारों को आर्थिक सहायता देकर उनकी बेटियों की शादी में मदद करना और यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक बाधाओं के कारण लड़कियों की शादी में कोई रुकावट न आएं।
राज्य सरकार योजना के तहत योग्य लड़कियों को उनके विवाह के समय 31,000 से 41,000 रुपए की सहायता देगी।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से बीपीएल परिवार की कन्याओं, अंत्योदय परिवार की कन्याओं, आस्था कार्डधारी परिवार की कन्या, आर्थिक दृष्टि से ऐसे परिवार जिनके कमाने वाला कोई व्यक्ति नहीं है और विधवा महिलाओं की कन्याओं को विवाह के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी। खास बात ये है कि प्रत्येक परिवार की केवल दो कन्याएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
रजिस्ट्रेशन : आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। "रजिस्टर" विकल्प पर क्लिक करें। फिर आपको SSO रजिस्ट्रेशन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। जन आधार नंबर दर्ज करें, 'अगला' बटन पर क्लिक करें, अपना नाम, परिवार के प्रमुख का नाम और सभी अन्य सदस्यों का नाम चुनें, फिर 'ओटीपी भेजें' बटन पर क्लिक करें। 'ओटीपी' दर्ज करें और 'ओटीपी सत्यापित करें' बटन पर क्लिक करें ताकि पंजीकरण पूरा हो।
आवेदन : आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड खुलेगा। "IFMS-RAJSSP" विकल्प पर क्लिक करें और फिर एप्लीकेशन एंट्री अनुरोध" पर क्लिक करें। भामाशाह परिवार आईडी" दर्ज करे। व्यक्ति का नाम और योजना का नाम चुने। आधार प्रमाणीकरण पूरा करे और विवरण पर क्लिक कर पेंशनर, बैंक, विकलांगता, वेरिफिकेशन डिटेल्स व डॉक्युमेंट्स अपलोड कर सबमिट करें।