जयपुर

murder mystery : पुतिन को ‘मनोरोगी’ बताते ही गायब हुई मॉडल, एक साल बाद सूटकेस में मिली बॉडी

crime news : 23 वर्षीय मॉडल को निर्ममता से उतारा गया मौत के घाट

2 min read
Mar 15, 2022
murder mystery : पुतिन को 'मनोरोगी' बताते ही गायब हुई मॉडल, एक साल बाद सूटकेस में मिली बॉडी

यूक्रेन और रूस की बीच छिड़ी जंग के बीस एक बड़ा मामला सामने आया है। पुतिन को मनोरोगी बताने वाली रूसी मॉडल का शव करीब एक साल बाद सूटकेस में मिला है। हत्या के आरोप में उसके बॉयफ्रेंड को रूसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रूसी पुलिस ने बताया कि करीब एक साल पहले 23 वर्षीय रूसी मॉडल ग्रेटा वेडलर ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को "मनोरोगी" बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जनवरी 2021 में किए गए इस पोस्ट में ग्रेटा ने लिखा था कि पुतिन की रूस की अखंडता बढ़ाने की जिद और अभियान आंसुओं पर खत्म होंगे। इस पोस्ट पर जमकर कर विवाद हुआ, कुछ लोग ग्रेटा के समर्थन में आए, तो कुछ ने इसका खूब विरोध किया। इस पोस्ट के एक माह बाद ही ग्रेटा एक दिन अचानक गायब हो गई। रुस ने उसे काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। अब एक साल बाद पुलिस ने ग्रेटा के पूर्व प्रेमी 23 वर्षीय दिमित्री कोरोविन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दिमित्री ने अपना जुर्म कबूल लिया है। दिमित्री का दावा है कि उसने ऐसा ग्रेटा की ओर से पुतिन के खिलाफ की गई टिप्पणी के कारण नहीं किया है। बल्कि उन दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया था, इसलिए उसने ग्रेटा को मौत के घाट उतार दिया।

ऐसे की हत्या कि रूह कांप जाए

दिमित्री कोरोविन ने पुलिस को बताया कि रुपयों को लेकर उसका ग्रेटा से झगड़ा हो गया था। गुस्से में उसने ग्रेटा का गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद वह तीन रातों तक उसके शव के साथ सोता रहा। फिर उसने शव को एक सूटकेस में डाल दिया। फिर शहर से तीन सौ किलोमीटर दूर लिपेत्स्क क्षेत्र में फेंक दिया। इस दौरान वह लगातार ग्रेटा के सोशल मीडिया पर तस्वीरें और मैसेज पोस्ट करता रहा, जिससे सबको लगे कि वह जिंदा है। लेकिन एक साल बाद जांच के दौरान रूसी पुलिस को कोरोविन के कुछ वीडियो मिले, जिससे पूरा मामला खुल गया।

Published on:
15 Mar 2022 02:19 pm
Also Read
View All