जयपुर

नड्डा की दहाड़, कहा- ‘हम राजस्थान में कुर्सी पकड़ने नहीं आए, सत्ता तो देश को आगे ले जाने का हमारा माध्यम है’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जयपुर में बोले
2 min read
May 20, 2022
BJP : नड्डा की दहाड़, कहा- 'हम राजस्थान में कुर्सी पकड़ने नहीं आए, सत्ता तो देश को आगे ले जाने का हमारा माध्यम है'
BJP : नड्डा की दहाड़, कहा- 'हम राजस्थान में कुर्सी पकड़ने नहीं आए, सत्ता तो देश को आगे ले जाने का हमारा माध्यम है'

भवनेश गुप्ता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा है कि हम राजस्थान में किसी कुर्सी को पकड़ने या घेरने नहीं आए हैं। कुर्सी हमारा लक्ष्य नहीं है। कुर्सी तो हमारा माध्यम है, देश को आगे ले जाने के लिए। हम यहां आए हैं एकात्मवाद की तृष्णा को शांत करने, अंत का उदय करने और अंत्योदय का साक्षात रूप देने के लिए।

नड्डा शुक्रवार को बिड़ला सभागार में आयोजित स्व. सुंदर सिंह भंडारी की जन्म शताब्दी पर स्मारिका विमोचन व नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। नड्डा ने भंडारी के विचारों को दोहराते हुए कहा कि 'सिटिंग एण्ड गैटिंग इट इज नॉट द प्रिंसिपल'..। यह सांसद और विधायकों पर भी लागू होता है, क्योंकि कोई भी सीट किसी के लिए स्थाई नहीं है। कभी न कभी उसकी जगह किसी दूसरे को लेनी ही है। इसलिए स्व. भंडारी ने जिस तरह कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया, वैसे ही हमारा लक्ष्य भी उसी ओर होना चाहिए। इस मौके पर भंडारी के जीवनी पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी हुआ।

जमीन बेचकर जमानत बचाने से मिलती थी खुशी
उन्होंने जनसंघ के दौर की बात याद कि और कहा कि वह भी वक्त था, जब कार्यकर्ता अपनी जमीनें बेचकर चुनाव केवल इसलिए लड़ते थे कि जनसंघ की जमानत बच सके। इसी में उन्हें खुशी मिलती थी। आज हम परिवर्तन के उपकरण हैं।

कांग्रेसियों को आंख तो दे सकते हैं, लेकिन दृष्टि नहीं
गरीब के लिए आवास, पानी, शिक्षा के लिए काम करना है। जातिवाद से दूर रहना है और विकास की राजनीति करनी है। देश बदल रहा है, लेकिन कांग्रेस को देश का विकास नहीं दिखता है। हम कांग्रेसियों को आंख तो दे सकते हैं, लेकिन दृष्टि कहां से दें।

ये भी रहे मंच पर
मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद रामचरण बोहरा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद राज्यवदृर्धन सिंह राठौड़, विधायक राजेन्द्र राठौड़, पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी, महापौर सौम्या गुर्जर सहित कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने किया।

Updated on:
21 May 2022 08:19 am
Published on:
20 May 2022 10:59 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत