10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS टीना डाबी ने ऐसा क्या किया कि मुख्य सचिव ने की तारीफ? कलक्टर के जवाब की भी हो रही चर्चा

IAS टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में हैं। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने टोंक जिले में जल संचय जन अभियान, पीएचईडी परियोजनाओं और ईसरदा बांध के निर्माण कार्यों की प्रगति की सराहना की है। तारीफ के बाद टीना डाबी ने एक्स पर जवाब देते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 10, 2026

IAS Tina Dabi

IAS Tina Dabi: फोटो-पत्रिका

जयपुर। राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी और टोंक जिला कलक्टर टीना डाबी एक बार फिर अपने काम को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक आदेश या जनसुनवाई नहीं, बल्कि जिले में चल रहे जल संचय अभियान, पेयजल परियोजनाओं और ईसरदा बांध के निर्माण कार्यों की प्रगति है। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने टोंक में इन कार्यों की समीक्षा के बाद जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। मुख्य सचिव की इस तारीफ पर टीना डाबी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर जवाब देते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एक्स पर टोंक जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टोंक में जल संचय जन अभियान, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की परियोजनाओं और ईसरदा बांध निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई है। जिले के 170 गांवों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, जल संचय जन अभियान के तहत 15 हजार से अधिक कार्य किए जा चुके हैं।

मुख्य सचिव ने ईसरदा बांध के निर्माण कार्यों की प्रगति को भी संतोषजनक बताया। उन्होंने इन प्रयासों को सराहनीय बताते हुए टोंक जिला प्रशासन के काम की प्रशंसा की। इस टिप्पणी को जिले में चल रहे जल संरक्षण और पेयजल से जुड़े कार्यों के लिए अहम माना जा रहा है।

टीना डाबी ने दिया ये जवाब

मुख्य सचिव की पोस्ट पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "सर, आपके कीमती समय और अच्छे मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद। आपके निर्देशानुसार बताए गए सभी बिंदुओं पर कड़ी मेहनत करने का हमारा प्रयास रहेगा।"

टीना डाबी के इस जवाब में मुख्य सचिव के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताने के साथ आगे भी निर्देशों के अनुरूप काम करने की प्रतिबद्धता दिखाई दी। सोशल मीडिया पर दोनों अधिकारियों के बीच हुई यह बातचीत प्रशासनिक कार्यों की प्रगति और अधिकारियों के बीच समन्वय को लेकर चर्चा में है।

8 अक्टूबर को टोंक पहुंचे थे मुख्य सचिव

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 8 अक्टूबर को टोंक दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संचय जन अभियान में जनभागीदारी, ईसरदा बांध निर्माण, पेयजल वितरण व्यवस्था और पीएचईडी की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। जल संरक्षण के प्रयासों, गांवों तक पेयजल पहुंचाने की योजनाओं और बांध निर्माण की प्रगति समीक्षा के प्रमुख विषय रहे।

टीना डाबी के नेतृत्व में टोंक जिले में चल रहे इन कार्यों पर मुख्य सचिव की सकारात्मक टिप्पणी ने जिला प्रशासन के प्रयासों को फिर चर्चा में ला दिया है। अब इन योजनाओं को तय लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ाना प्रशासन के लिए अहम रहेगा।