जयपुर

नगर निगम हैरिटेज में ‘नेता प्रतिपक्ष कौन’, भाजपा ने पार्षदों से लिए तीन-तीन नाम

नगर निगम हैरिटेज में सियासत उबाल पर है। महापौर बदले जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच भाजपा भी हरकत में आ गई है। सवा साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली पड़ा है। इसे भरने के लिए शहर भाजपा ने कवायद की है।
less than 1 minute read
Jan 27, 2022
नगर निगम हैरिटेज में 'नेता प्रतिपक्ष कौन', भाजपा ने पार्षदों से लिए तीन-तीन नाम
नगर निगम हैरिटेज में 'नेता प्रतिपक्ष कौन', भाजपा ने पार्षदों से लिए तीन-तीन नाम

नगर निगम हैरिटेज में सियासत उबाल पर है। महापौर बदले जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच भाजपा भी हरकत में आ गई है। सवा साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली पड़ा है। इसे भरने के लिए शहर भाजपा ने कवायद की है।

प्रभारी नारायण पंचारिया की उपस्थिति में शहर अध्यक्ष राघव शर्मा के आवास पर शहर भाजपा कार्यालय पर भाजपा पार्षदों की अहम बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष को लेकर पार्षदों की राय जानी गई। इसके बाद पर्चियों में सभी पार्षदों से इस पद के लिए वरीयता के आधार पर तीन—तीन नाम लिखवाकर बॉक्स में डलवाए गए। इन नामों के आधार पर ही नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा। आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष नहीं होने की वजह से भाजपा हैरिटेज निगम में अपना बात प्रभावशाली तरीके से नहीं रख पा रही है। इस वजह से पार्षद नेता प्रतिपक्ष के चयन की लंबे समय से मांग कर रहे थे।

आधा दर्जन से ज्यादा नाम चर्चा में

नेता प्रतिपक्ष के लिए आधा दर्जन से ज्यादा पार्षदों के नाम चर्चा में हैं। रामकिशन शर्मा, सुभाष व्यास, रेखा राठौड़ सहित अन्य नामों को लेकर भी चर्चा चल रही है। पार्टी पार्षदों की इच्छा और बहुमत के आधार पर ही नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करेगी। ताकि कोई विरोध नहीं हो।

महापौर मामले पर भी नजर

भाजपा ने महापौर मामले को लेकर भी नजरें जमा रखी हैं। महापौर बदले जाने की स्थिति में क्या समीरण बनते हैं, इस पर पार्टी नजर रखे हुए हैं। बगावत होने की स्थिति में भाजपा भी अपना महापौर बनाने की कवायद कर सकती है। निर्दलिय पार्षद भी समिति चेयरमैन नहीं बनाने की वजह से कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं।

Updated on:
27 Jan 2022 05:36 pm
Published on:
27 Jan 2022 05:36 pm