CM Bhajanlal Attack Congress : कांग्रेस-एनसी गठबंधन पर सीएम भजनलाल का हमला। सीएम भजनलाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए एक सवाल पूछा, क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर में धारा 370 फिर लाना चाहती है?।
CM Bhajanlal Attack Congress : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। गुरुवार को नेशनल कॉफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का एलान किया है। जिसके बाद माहौल कुछ गरम हो गया। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में एक प्रेस कॉफ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर हमले किए। कांग्रेस-एनसी गठबंधन पर अपनी नाराजगी जताते हुए सीएम भजनलाल ने कांग्रेस से पूछा क्या वह जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 को लाना चाहती है। सीएम भजनलाल ने आगे कहा 370 के हटने से दलित, SC, ST के लोग जो जम्मू-कश्मीर में रहते हैं, उनको आरक्षण का लाभ मिल रहा है। क्या कांग्रेस उनको ख़त्म करना चाहती है?
सीएम भजनलाल यहीं नहीं रुके लगातार कांग्रेस से प्रश्न पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस फिर से घाटी में रक्त संचार करने के समर्थन में है क्या? जिन्होंने युवाओं को Ak-47 देने का काम किया, आज कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें -
सीएम भजनलाल ने कहा कि धारा 370 हटाने के लिए जवानों ने अपना बलिदान किया। जिसमें ढेर सारे जवान राजस्थान से आते हैं। इस वजह से राजस्थान की जनता के मन में कई सवाल घुमड़ रहा हैं। क्या कांग्रेस हमारे दलित भाई बकरवाल गुर्जर और पहाड़ियों का आरक्षण छिनना चाहती है। धारा 370 हटाने से कश्मीर की परिवारवादी पार्टियों पर भ्रष्टाचार की लगाम लगी है, क्या कांग्रेस उसे खत्म करना चाहती है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 18 सितम्बर, 25 सितम्बर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 90 सीटें हैं।
यह भी पढ़ें -