जयपुर

नेशनल डॉक्टर डे : स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में राजस्थान बेहतर, दूसरे राज्यों से आते है डॉक्टरों के पास मरीज

दुनियाभर में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर डे मनाया जाता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 8:27 PM IST
नेशनल डॉक्टर डे : स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में राजस्थान बेहतर, दूसरे राज्यों से आते है डॉक्टरों के पास मरीज
नेशनल डॉक्टर डे : स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में राजस्थान बेहतर, दूसरे राज्यों से आते है डॉक्टरों के पास मरीज

जयपुर। दुनियाभर में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर डे मनाया जाता है। राजस्थान की बात करें तो स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अन्य राज्यों से कई गुना बेहतर है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा व दिल्ली सहित कई राज्यों के मरीज राजस्थान में डॉक्टरों के पास अपना इलाज कराने के लिए आते है। राजस्थान सरकार की ओर से मरीजों के कई सुविधाएं दी गई है। प्रदेश के मरीजों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना व अन्य योजनाएं लागू है। यहां तक कि अब तो राजस्थान का कोई भी मरीज अगर बाहरी राज्य में जाकर अंग प्रत्यारोपण कराएगा तो सरकार उसे हवाई यात्रा के एक लाख रुपए तक देगी। साथ ही दूसरे राज्य के अस्पताल में नियमानुसार चिरंजीवी बीमा योजना का मरीज को लाभ भी मिलेगा।

क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे..

पहली बार इस दिन को साल 1991 में बनाया गया था। तभी से इस दिन को हर साल 1 जुलाई की तारीख पर सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन पहली बार बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बीसी रॉय के सम्मान में मनाया गया था। बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे. इसके अलावा वे प्रसिद्ध और सम्मानित भी थे। बीसी रॉय को 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से नवाजा गया था। बता दें कि 1 जुलाई सन 1882 में बीसी रॉय का जन्म हुआ था। वहीं उनका निधन 1 जुलाई 1962 को हुआ था। ऐसे में 1 जुलाई के दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

इस साल की थीम..

डॉक्टर के सम्मान में हर साल एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम सेलिब्रिटी रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स रखी गई है।

Updated on:
1 Jul 2023, 8:27 PM IST
Published on: