जयपुर

अब दिसम्बर में नहीं जनवरी में होगी एफएमजीई परीक्षा,एनबीई ने जारी किया नया शेड्यूल

4 दिसम्बर की जगह परीक्षा अब 20 जनवरी 2023 को होगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2022, 11:02 AM IST
MBBS ADMISSION : अब मेडिकल में विद्यार्थी नहीं दिखा रहे हैं रुचि !
MBBS ADMISSION : अब मेडिकल में विद्यार्थी नहीं दिखा रहे हैं रुचि !

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से आयोजित होने दिसम्बर एफएमजीई (FMGE) परीक्षा अब जनवरी में होगी।एमसीडी चुनावों के कारण परीक्षा के पहले से तय शेड्यूल को रद्द कर दिया गया हैं। अब विदेश में डॉक्टर की पढ़ाई कर भारत में प्रैक्टिस करने के लिए एग्जिट एग्जाम देने वाले डॉक्टर्स को थोड़ा ओर इंतजार करना होगा।

एनबीई के नए कार्यक्रम के अनुसार अब एफएमजीई परीक्षा 20 जनवरी 2023 को होगी। पहले यह परीक्षा 4 दिसम्बर को होनी थी। लेकिन एनबीई ने परीक्षा को लेकर नया कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसके तहत अब 10 दिसम्बर को परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले एमबीबीएस स्टूडेंट्स को डेमा टेस्ट देने का मौका मिलेगा। वहीं प्रवेश पत्र 13 जनवरी को जारी किए जाएंगे।

परीक्षा होने के बाद एनबीई परीक्षा का परिणाम सिर्फ 20 दिन में जारी कर देगा। परीक्षा का परिणाम 10 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा।

जिसके बाद विदेश से डॉक्टर की पढ़ाई कर भारत में लौटे विद्यार्थियों को देश में कहीं भी प्रैक्टिस करने का मौका मिल सकेगा।नियमानुसार विदेश से एमबीबीएस कर भारत में प्रैक्टिस करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह एग्जिट एग्जाम पास करना जरूरी होता है, तभी वह यहां मरीज देख सकते हैं।

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में की गई गलती सुधारने का एक मौका मिलेगा। 15 दिसम्बर तक अभ्यर्थी अपने आवेदन में दस्तावेंजों की कमियों को दूर कर सकते हैं। फिर भी कोई कमी रहेगी तो एनबीई परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी करेगा।

एनबीई एक online विंडो खोलेगा,जिसमें 24 से 30 दिसम्बर तक सूची में बताई गई कमियों को दूर करने का अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले आखिरी मौका मिलेगा।दस्तावेजों की कमी रहने पर अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। जिससे वह इस परीक्षा से वंचित रह सकता हैं।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप