जयपुर

जयपुर में निजी यूनिवर्सिटी के पास ड्रग्स के ठेके, बेचने वाली महिला तस्कर को NCB की टीम ने पकड़ा; नशीला पदार्थ जब्त

Jaipur Crime News: पकड़ी गई महिला ने मेफेड्रोन को छोटे-छोटे पाउच में पैक कर रखा था, जिसे विश्वविद्यालय कैंपस और उसके आसपास वितरित करने की योजना थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2024, 9:11 AM IST
NCB team caught a woman selling drugs near a private university in Jaipur

जयपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जयपुर जोनल यूनिट ने राजधानी के दहमी कलां इलाके में मणिपाल यूनिवर्सिटी के पास ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर की रात चली इस कार्रवाई में 123.8 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) जब्त कर महिला तस्कर कविता गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है।

एनसीबी के जोनल निदेशक घनश्याम सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई नार्को-फ्री कैंपस पहल के तहत की गई। पकड़ी गई महिला ने मेफेड्रोन को छोटे-छोटे पाउच में पैक कर रखा था, जिसे विश्वविद्यालय कैंपस और उसके आसपास वितरित करने की योजना थी। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कई दिनों तक महिला पर रखी नजर

एनसीबीको यूनिवर्सिटी के पास ड्रग तस्करी और बिक्री की खुफिया जानकारी मिली थी। दहमी कलां निवासी आरोपी महिला पर कई दिनों तक नजर रखी गई, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में बगरू पुलिस ने भी सहयोग किया, जिसमें सुरक्षा और लॉजिस्टिक सहायता शामिल थी। एनसीबी ड्रग सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें तस्करी की पूरी चेन और इस नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

Updated on:
4 Dec 2024, 9:11 AM IST
Published on: