जयपुर

एनसीआरबी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप प्रकरण और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में राजस्थान नंबर-1

NCRB 2023 Report Big Disclosure : एनसीआरबी 2023 की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा। भ्रष्टाचार, गबन जैसे आर्थिक अपराध (27,675) और रेप (5078) में राजस्थान पहले नंबर पर है। जबकि महिला अपराध में तीसरे नंबर पर और कुल अपराध में छठे नंबर पर है। देश के राज्यों व शहरों में हत्या के मामलों में राजस्थान का 5वां व जयपुर का तीसरा नंबर है। ये आंकड़े आपको चौंका देंगे और पढ़िए।

3 min read
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

NCRB 2023 Report Big Disclosure : एनसीआरबी 2023 की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। भ्रष्टाचार, गबन जैसे आर्थिक अपराध (27,675) और रेप (5078) में राजस्थान पहले नंबर पर है। जबकि महिला अपराध में तीसरे नंबर पर और कुल अपराध में छठे नंबर पर है। देश में 2022 की तुलना में 2023 में 7.2 फीसद से अधिक अपराध दर्ज किए गए। देशभर में 2023 में 62,41,569 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि यह आंकड़ा 2022 में 58,24,946 था। इस दौरान सबसे अधिक 31 फीसद की बढ़ोतरी साइबर अपराध में हुई। यह खुलासा एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि देश में महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में भी खासी बढ़ोतरी हुई। अपहरण, सड़क हादसों और हिट एंड रन के मामले भी बढ़े हैं। हालांकि, हत्या के मामलों में कमी आई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : बिना NOC भूजल निकासी पर NGT सख्त, केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण से 19 नवम्बर तक रिपोर्ट तलब

देश के शहरों में होने वाले अपराधों के मामले में जयपुर का चौथा स्थान

भ्रष्टाचार, गबन जैसे आर्थिक अपराध (27,675) और रेप (5078) में राजस्थान पहले नंबर पर रहा। जबकि महिला अपराध में तीसरे नंबर पर और कुल अपराध में छठे नंबर पर रहा। देश के राज्यों व शहरों में हत्या के मामलों में राजस्थान का 5वां व जयपुर का तीसरा नंबर है। महिला अपराध में प्रदेश का तीसरा नंबर है। देश में सबसे कम महिला अपराध नागालैंड में 56 दर्ज हुए। उधर, देश के शहरों में होने वाले अपराधों के मामले में जयपुर का चौथा स्थान रहा। जयपुर में 29971 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए। वहीं पहले नंबर पर मुम्बई में सर्वाधिक 44873 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए।

अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी

एनसीआरबी के मुताबिक देश में वर्ष 2023 में साइबर अपराध के 86,420 मामले सामने आए हैं जबकि 2022 में इसकी संख्या 65,893 थी। वहीं देश में हर घंटे बलात्कार और हत्या की तीन घटनाएं हो रही हैं। वर्ष 2023 में हत्या के 27,22 मामले सामने आए हैं। वर्ष 2022 में हत्या के 28,522 मामले सामने आए थे। इससे साफ है कि हत्या के मामलों में 2.8 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध के मामलों में 28.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पति क्रूरता के 4219 मामले दर्ज हुए

वर्ष 2022 में ऐसे मामलों की संख्या 10,064 थी जो 2023 में 12,960 हो गई है। देश के 19 मेट्रो शहरों की तुलना में दिल्ली में दहेज हत्या और बलात्कार के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए। दिल्ली में दहेज हत्या के 114 जबकि बलात्कार के 1088 केस दर्ज हुए। पति द्वारा क्रूरता के 4219 मामले दर्ज हुए। ये आंकड़े जयपुर, मुंबई, इंदौर, कानपुर और गाजियाबाद में दर्ज मामलों से अधिक हैं।

NCRB 2023 Report Big Disclosure। फोटो पत्रिका

कुल अपराध में प्रदेश छठे नंबर पर

उत्तर प्रदेश 7,93,020
महाराष्ट्र 5,96,130
केरल 5,84,373
मध्यप्रदेश 4,95,708
दिल्ली 3,44,263
राजस्थान 3,17,480
(सभी आंकड़े दर्ज मामलों के)

आर्थिक अपराध दर्ज केस

राजस्थान 27,675
तेलंगाना 26,881
उत्तर प्रदेश 23,428

NCRB 2023 Report Big Disclosure, इस तरह बढ़े अपराध। फोटो पत्रिका

बलात्कार के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश 33
महाराष्ट्र 29
मध्यप्रदेश 29
राजस्थान 20

देश में 2023 में सड़क हादसों में वृद्धि

देश में 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.73 लाख से अधिक लोग मारे गए और 4,47,969 लोग जख्मी हुए। इनमें से 45.8 फीसद मामले दोपहिया वाहन से जुड़े थे। करीब 4,64,029 दुर्घटनाओं में से 95,984, घटनाएं शाम छह से रात नौ बजे के बीच हुईं, जो कुल दुर्घटनाओं का 20.7 फीसद है।

ये भी पढ़ें

Food Security Scheme New Update : राजस्थान में 63 लाख अपात्र, अब पात्रों को मिलेगा फ्री गेहूं, इस जिले से हटे सर्वाधिक नाम

Published on:
01 Oct 2025 02:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर