प्रतियोगिता के लिए मुंबई, चंडीगढ़, गुरुग्राम, शिलांग, पानीपत, दिल्ली और पुणे सहित देशभर के कई शहरों में ऑडिशन लिए गए थे। दुबई ब्यूटी स्कूल की ओर से इंडिया सुपरमॉडल 2024 सीजन 11 और मिसेज इंडिया यूनिवर्सल-2024 सीजन 11 प्रतियोगिता आयोजित की गई। विनर्स को म्यूजिक वीडियो, प्रिंट शूट और वेब सीरीज में भागीदारी जैसे अवसर भी मिलेंगे।
जयपुर। इंडिया सुपरमॉडल 2024 सीजन 11 और मिसेज इंडिया यूनिवर्सल-2024 सीजन 11 प्रतियोगिता आयोजित की गई। दिल्ली स्थित संस्थान दुबई ब्यूटी स्कूल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर में विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करना और महत्वाकांक्षी मॉडलों को सौंदर्य उद्योग में सपनों को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाना है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हाल ही कई श्रेणियों के लिए हुआ। सभी श्रेणियों के हर विजेता को 51 हजार रुपये मिले। साथ ही म्यूजिक वीडियो, प्रिंट शूट और वेब सीरीज में भागीदारी जैसे अवसर भी मिलेंगे।
प्रतियोगिता के लिए मुंबई, चंडीगढ़, गुरुग्राम, शिलांग, पानीपत, दिल्ली और पुणे सहित देशभर के कई शहरों में ऑडिशन लिए गए थे। ऑडिशन में जजेस ने प्रतिभागियों का व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मॉडलिंग कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में शामिल अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा कि मैं इसका हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। देशभर से ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभाओं को देखना प्रेरणादायक है।"
मेकअप एजुकेटर भूमिका बहल ने कहा कि यह मंच न केवल सुंदरता को दर्शाता है, बल्कि प्रत्येक प्रतिभागी की ताकत और लचीलापन भी दर्शाता है। जज बनना सम्मान की बात है।" इस मौके पर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अनुभा वशिष्ठ, निर्देशक-निर्माता शरद चौधरी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 20 लड़कियां, 20 लड़के और 12 मिसेज प्रतिभागी शामिल थे।
इंडिया सुपर मॉडल सीजन-11 के ये रहे विजेता
मिस्टर इंडिया सुपर मॉडल श्रेणी में विजेता अनस मलिक रहे। प्रथम रनरअप राजन अच्टा और दूसरे रनरअप आकाश नरवाल रहे। मिस इंडिया सुपर मॉडल श्रेणी में विजेता अभिलाषा मित्तल, प्रथम रनरअप दीवानी सिंह और दूसरी रनरअप रुचि पटेल रहीं। मिस इंडिया यूनिवर्सल श्रेणी में विजेता रोशनी ठाकुर, प्रथम रनरअप दिशा उप्रेती शर्मा और दूसरी रनरअप जोया फ़िकटेन रहीं।