जयपुर

31 मार्च से राजस्थान में नया बिल्डिंग बायलॉज होगा लागू! छोटे भूखंडों पर मिलने वाली कई छूट होंगी बंद

Rajasthan News : राजस्थान में नए बिल्डिंग बायलॉज को 31 मार्च को लागू करने की तैयारी है। जानें पूरी खबर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 6:58 AM IST
Rajasthan 31 March New building Bylaws implemented Small Plots Many Relaxation Stopped
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

Rajasthan News : राजस्थान में नए बिल्डिंग बायलॉज की 31 मार्च को लागू करने की तैयारी है। राजस्थान दिवस के कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री इसकी लॉन्चिग कर सकते हैं। इसके लिए नगरीय विकास विभाग ने तैयारी कर ली है। बायलॉज का ड्रॉफ्ट करीब छह माह पहले तैयार हो चुका है, लेकिन बिल्डर-डवलपर्स के आपत्ति का निस्तारण नहीं करने के कारण अटका हुआ था।

बंद हो सकती है छूट

बताया जा रहा है कि ऐसे भूखंड साइज जिन पर बिल्डर को ग्राउंड कवरेज 40 प्रतिशत नहीं मिल पाता, उन पर सेटबैक में छूट दी जाती रही है। इस छूट को भी बंद किया जा सकता है। इमारत के चारों और फायर ब्रिगेड आसानी से घूम सके, इसके लिए सेटबैक भी बढ़ाया जाने की अनुशंसा की गई है।

ये हैं प्रावधान

बायलॉज में कॉलोनियों के छोटे भूखंडों पर बनने वाली इमारत की ऊंचाई घटाने सहित ऐसे कई नए प्रावधान हैं। उन छूट को बंद किया जा रहा है, जो नेशनल बिल्डिंग कोड से परे जाकर दी जा रही है। साथ ही आवासीय बहुमंजिला इमारतों में मैकेनिकल पार्किंग निर्माण करने का प्रावधान भी हटाया प्रस्तावित किया गया है।

Updated on:
27 Mar 2025, 6:58 AM IST
Published on: