कई महिलाएं बालों के झड़ने (Hair fall) या खराब होने की आशंका के चलते नए हेयर स्टाइल आजमाने से हिचकती हैं। अब एक अभियान ऐसा है, जो महिलाओं की आशंकाओं को दूर करने के साथ-साथ उनमें एक भरोसा जताएगा।
जयपुर। एक रिसर्च के अनुसार कई महिलाएं बालों के झड़ने (Hair fall) या खराब होने की आशंका के चलते नए हेयर स्टाइल आजमाने से हिचकती हैं। अब एक अभियान ऐसा है, जो महिलाओं की आशंकाओं को दूर करने के साथ-साथ उनमें एक भरोसा जताएगा।
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Bollywood actress Kiara Advani) ने कहा कि 'बोरिंग नहीं, बन जा तूफानी अभियान' महिलाओं में एक नई चेतना जगाएगा। इसके साथ जुड़कर बेहद रोमांचित हूं। यह अपने मूल्यों और विश्वास के साथ मेल खाता है और मैं इसे भारतीयों की एक नई पीढ़ी तक ले जाने को सम्मान समझती हूं। अभियान का प्रयास बालों के समाधान के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश है। बादाम तेल के पोषण और 6 गुना विटामिन-ई से भरपूर इसमें बालों का झड़ना कम करने में अन्य ब्रांडों की तुलना में दोगुना प्रभावी साबित हुआ है।
इस अवसर पर बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जयदीप नंदी ने कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि हम सदा अपने उत्पादों को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पेश करें और कियारा हमारी उन सभी आकांक्षाओं पर खरी उतरती हैं। इसीलिए कियारा को आलमंड ऑयल का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।