जयपुर

नया गैंगस्टर हरि बॉक्सर, राजस्थान पुलिस की बढ़ी टेंशन, लॉरेंस से क्या है कनेक्शन… सामने आई बड़ी खबर

New Gangster Hari Boxer: जयपुर में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने व्यापारी से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी सदस्य हरि बॉक्सर से जुड़े थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 8:49 AM IST
Feature image
Photo - Patrika

Jaipur Extortion Case: राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेत्रपाल सिंह और मान प्रजापति उर्फ मंगलचंद उर्फ मान बॉक्सर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एक स्थानीय व्यापारी को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर के संपर्क में लंबे समय से थे। उन्होंने हरि बॉक्सर के कहने पर ही व्यापारी को धमकी दिलवाई थी। आरोपी जमीनों पर अवैध कब्जे करने के मामले में भी संलिप्त पाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और चार सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग धमकी भरे कॉल करने में किया गया था। पुलिस अब इन मोबाइल और सिमकार्ड की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है, ताकि नेटवर्क का और खुलासा किया जा सके।

पुलिस आयुक्तालय ने मामले को संगठित अपराध से जोड़ते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
13 Jul 2025, 8:49 AM IST
Published on: