जयपुर

Good News: जयपुर को 1886 करोड़ की लागत से मिलेगी बड़ी सौगात, बिछेगी नई पाइप लाइन

राज्य सरकार जयपुर शहर की पेयजल की बढ़ती जरूरतों के हिसाब से व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द बड़ा कदम उठा सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2025, 9:17 AM IST
New-pipeline-from-Bisalpur-to-Jaipur
जयपुर में बिछेगी नई पाइप लाइन। (पत्रिका फाइल फोटो)

जयपुर। राज्य सरकार जयपुर शहर की पेयजल की बढ़ती जरूरतों के हिसाब से व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द बड़ा कदम उठा सकती है। जलदाय विभाग के सूत्रों का कहना है कि सरकार बीसलपुर से जयपुर तक 1886 करोड़ की लागत से पाइप लाइन बिछाना चाहती है।

इसके लिए किसी वित्तीय संस्था से लोन लेने की बजाय अपने स्तर पर बजट स्वीकृ़त कर सकती है। जलदाय विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत में इसके संकेत मिले हैं। विभाग के सूत्रों का कहना है कि परियोजना के लिए लंबे समय से विभाग विदेशी वित्तीय संस्था से लोन लेने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लोन नहीं मिला। इससे परियोजना की लागत भी बढ़ती चली गई।

इसलिए सरकार बजट कर सकती है स्वीकृत

उधर, यह भी कहा जा रहा है वित्तीय संस्थाओं का लोन महंगा होने की वजह से सरकार खुद बजट स्वीकृत कर सकती है। वहीं बीसलपुर बांध में भी वर्ष 2029 के बाद जयपुर शहर के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

वित्त विभाग कर रहा कवायद

वित्त विभाग ने जलदाय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लाइन बिछाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अवगत कराएं, जिससे विभाग तय कर सके कि इस परियोजना के लिए किस बजट शीर्ष से राशि दी जा सकती है। वित्त विभाग की इस कवायद का जलदाय अधिकारी फिलहाल यही अर्थ लगा रहे हैं कि सरकार आने वाले समय में लाइन बिछाने का खर्च अपने स्तर पर उठा सकती है।


यह भी पढ़ें

Updated on:
24 May 2025, 9:17 AM IST
Published on: