24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उधार दिए रुपए मांग रहे दोस्त को फंसाने के लिए रची ऐसी साजिश, पुलिस ने CCTV खंगाले तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Jaipur Crime: राजस्थान के जयपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही दोस्त को फंसाने के लिए ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी सन्न रह गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 24 May 2025, 8:45 AM IST

ai

फोटो सोर्स एआई

जयपुर। श्याम नगर इलाके में एक व्यक्ति ने उधार दिए हुए रुपए मांग रहे दोस्त से बचने के लिए उसकी कार में अवैध मादक पदार्थ एमडी रखवा दी। आरोपी पीड़ित की गाड़ी में एमडी रखकर उसे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजना चाहता था, जिससे वह डर जाए और रुपए लौटाने का तकाजा नहीं करे।

पुलिस ने बताया कि दो-तीन दिन पहले एक कार में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने वाहन स्वामी बजरंग लाल चौधरी को डिटेन कर पूछताछ और जांच की, तो उसके पास किसी प्रकार का मादक पदार्थ नहीं मिला, लेकिन कार की तलाशी में एमडी ड्रग्स मिली। बजरंग से पूछताछ में मामला संदिग्ध लगा और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

नौकर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश

पुलिस ने बताया कि बजरंग की गाड़ी में ड्रग्स रखने के सहयोग में नौकर दीपक बोहरा (34) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी राजेश यादव की तलाश की जा रही है। राजेश के विरुद्ध शहर के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के सात प्रकरण दर्ज हैं, वह इन मामलों में जेल भी जा चुका है।

यह भी पढ़ें: भरतपुर के बिहारीजी मंदिर में अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद कलक्टर ने दिए जांच के आदेश

ऐसे हुआ खुलासा

पड़ताल में सामने आया कि, बजरंग और राजेश यादव बीते 15 साल से दोस्त है। बजरंग ने राजेश यादव को रुपए उधार दे रखे हैं। रुपए मांगने के लिए वह राजेश के लैट में जाता है। घटना वाले दिन बजरंग ने अपनी कार की चाबी लैट के डाइनिंग हॉल की टेबल पर रख दी थी।

इसी दौरान राजेश लैट से निकल गया और अपने नौकर दीपक बोहरा से बजरंग की गाड़ी का लॉक खुलवाया और उसमें एमडी रख दी। फिर, पुलिस को सूचना दिलवाई कि एक गाड़ी में एमडी रखी है ताकि बजरंग पकड़ा जाए।


यह भी पढ़ें

डीग का युवक निकला जासूस! बॉर्डर पर तनाव के बीच पाकिस्तानी महिला से करता था बात