जयपुर

Bisalpur Dam: राजस्थान के बीसलपुर बांध से आई बड़ी खुशखबरी, मानसून की सक्रियता से इतना बढ़ गया जलस्तर

Bisalpur Dam Water Level Update: राजस्थान में मानसून की स​क्रियता के चलते बीसलपुर बांध का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अभी भी बांध के ओवरफ्लो होने की उम्मीद बारिश पर टिकी हुई है।

2 min read
Aug 24, 2024

Bisalpur Dam Water Level Today: राजधानी जयपुर की लाइफ लाइन टोंक जिले के बीसलपुर बांध से फिर बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान में मानसून की स​क्रियता के चलते बीसलपुर बांध का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, बीसलपुर बांध में पानी की आवक धीमी पड़ गई है। प्रदेशभर में भारी बारिश के अलर्ट के बीच माना जा रहा है कि बांध इस महीने के अंत तक छलक सकता है।

बीसलपुर बांध का जलस्तर शनिवार सुबह 6 बजे तक 313.47 आरएल मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांध का जलस्तर 3 सेमी बढ़ा है। बीसलपुर बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में बांध अभी भी 2.03 आरएल मीटर खाली है। इससे पहले शुक्रवार को बांध का जलस्तर 5 सेमी बढ़ा था। बांध का जलस्तर 313.44 आरएल मीटर था, जो शनिवार को बढ़कर 313.47 आरएल मीटर हो गया है। ऐसे में अभी भी बांध के ओवरफ्लो होने की उम्मीद बारिश पर टिकी हुई है।

इस रफ्तार से भरा बांध

15 अगस्त: 312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: 312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: 313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: 313.21 आरएल मीटर
19 अगस्त: 313.28 आरएल मीटर
20 अगस्त: 313.34 आरएल मीटर
21 अगस्त: 313.37 आरएल मीटर
22 अगस्त: 313.39 आरएल मीटर
23 अगस्त: 313.44 आरएल मीटर
24 अगस्त सुबह 6 बजे तक: 313.47 आरएल मीटर

अब तक 6 बार छलका बांध

बीसलपुर बांध 20 साल में अब तक 6 बार छलका है और 7वीं बार छलकने को तैयार है। बांध में पहली बार साल 2004 में पानी रोका गया था और पहली बार में ही यह छलक गया था। इसके बाद बांध साल 2006, 2014, 2016, 2019 और 2022 में छलका था।

Also Read
View All

अगली खबर