ग्रामीणों ने किया चौपाल का बहिष्कार

परतापुर-गढ़ी उपखंड की खेरन का पारड़ा पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित विकास अधिकारी की रात्रि चौपाल का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2015, 10:46 PM IST
Feature image
परतापुर-गढ़ी उपखंड की खेरन का पारड़ा पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित विकास अधिकारी की रात्रि चौपाल का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया।

माही व विद्युत निगम के अधिकारी नहीं आने और समस्याओं पर महज चर्चा को औचित्यहीन बताते हुए ग्रामीण चौपाल से उठकर चले गए।इससे पूर्व शाम करीब 7.30 बजे विकास अधिकारी खांट सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अटल सेवा केन्द्र पर पहुंचे, तो सरपंच रेखा देवी की अध्यक्षता में जन सुनवाई शुरू की गई।

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन दिए। माही की नहरों एवं बिजली समस्याओं पर सुनवाई के दौरान एक भी अधिकारी नहीं दिखा, तो लोगों में रोष उपजा। उसके बाद जब अन्य अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देने में जुटे, तो पूर्व वार्ड पंच मणिलाल यादव, मोहनलाल सुथार, राजेन्द्र जोशी आदि ने माही की नहरों का पानी नहीं मिलने एवं बिजली समस्या को लेकर आक्रोश जताना शुरू कर दिया रोष जताया।

ग्रामीणों ने परतापुर से खेरन का पारड़ा तक मुख्य सड़क के दोनो तरफ झाडियों को कटवाने की मांग भी की और दोनों विभागों के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर अड़ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया कि जब समस्याओं का समाधान ही नहीं हो रहा, तो चौपालों का कोई औचित्य नहीं है। ग्रामीणों ने सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित होने पर फिर चौपाल लगाने की मांग की और उठकर चल दिए।

इससे पूर्व यहां ग्रामीणों ने परतापुर से खेरन का पारड़ा वाया नवापादर विद्युत लाइन डालने, सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाने, पेयजल योजना शुरू करने, माही की माइनर स्वीकृत करवाने, नाली, सीसी सड़क निर्माण, पटवार घर, किसान सेवा केंद्र, सब सेंटर भवन निर्माण आदि की मांग रखी। इस मौके पर पीओ दिनेश पाटीदार, सचिव सुभाष पाटीदार आदि उपस्थित थे।
Published on: