अल्पसंख्यक युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग, ऐसे करें एप्लाई

अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2015, 11:01 AM IST
Computer
Computer
अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। विभाग की ओर से पहली बार इस तरह की योजना शुरू की गई है। इसमें एक साल में 60 युवाओं को विभिन्न ट्रेडों के जरिए प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से आरएसएलडीसी के माध्यम से यह प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इसके बाद युवा स्वरोजगार भी कर सकेंगे।

अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध व जैन वर्ग के बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है। इसके लिए 18 से 35 वर्ष की आयु वाले युवाओं का चयन किया जाएगा। अलग-अलग ट्रेड के लिए योग्यता तय की गई है। कम से कम न्यूनतम योग्यता मेट्रिक पास रखी गई है।

इन ट्रेडों में कर सकेंगे आवेदन
आरएसएलडीसी के जरिए आईसीटी, बैंकिंग एण्ड एकाउंटिंग, कोरियर या लोजिस्टीक्स, हॉस्पिलिटी, रिटेल, सेक्यूरीटी, रेफ्रीजरेशन एण्ड एयरकंडशनिंग, टेक्सटाइल कोर्स शामिल है। जिनकी फीस हजारों रूपए है, लेकिन विभाग इन ट्रेड्रों को मात्र तीन सौ रूपए में करवा रहा है। यह कोर्स आवासीय व गैर आवासीय है।

अल्पसंख्यक विभाग आरएसएलडीसी के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग में आवेदन कर सकता है।- अब्दुल करीम खान, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
Published on: