तलाई में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

क्षेत्र के बंबूलियाकलां गांव की तलाई में रविवार को मगरमच्छ नजर आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बंबूलिया सरपंच हेमराज मीणा ने बताया कि
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2015, 10:12 AM IST
Feature image
क्षेत्र के बंबूलियाकलां गांव की तलाई में रविवार को मगरमच्छ नजर आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बंबूलिया सरपंच हेमराज मीणा ने बताया कि गांव के बीच तेजाजी की तलाई में दो दिनों से मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण मवेशियों को तलाई में पानी पीने के लिए नहीं ले जा रहे। वनविभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।

वन अधिकारी सुरेशचंद शर्मा ने बताया कि तलाई में मगरमच्छ होने की सूचना मिली है। तलाई में काफी पानी भरा हुआ है, इसलिए उसे पकड़ना अभी मुश्किल है। घडियाल अभयारण्य विभाग ही आगे की कार्रवाई करेगा। उन्हें अवगत करवा दिया है। पीपल्दा तहसीलदार कपिल शर्मा ने जल्द ही संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेज मगरमच्छ पकड़ने का आश्वासन दिया है।
Published on: