जयपुर

सरकार ने मानी बात, कन्यादान के साथ जमीन समाधि सत्याग्रह समाप्त

नींदड़ आवासीय योजना में जमीन अवाप्ति के विरोध में 44 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने मंगलवार को जमीन समाधि सत्याग्रह समाप्त कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2017, 10:21 AM IST
Nindar jameen Samadhi Satyagraha

जयपुर। सीकर रोड स्थित नींदड़ आवासीय योजना में जमीन अवाप्ति के विरोध में 44 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने मंगलवार को जमीन समाधि सत्याग्रह समाप्त कर दिया। जेडीए की ओर से लिखित आदेश पत्र मिलने के बाद शाम को किसानों ने सत्याग्रह समाप्त करने की घोषणा की।

इस बीच सत्याग्रह पर बैठे किसान मनोहरलाल कुमावत की बेटी मौसम की शादी आंदोलन स्थल पर तय होने के चलते उसकी विदाई के साथ सत्याग्रह समाप्त किया गया। यूडीएच मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में किसानों की सर्वे की मांग पर सहमति बन गई थी। वहीं किसानों ने भी जेडीए द्वारा मंदिर माफी व सरकारी भूमि पर कार्रवाई की मांग पर सहमति जता दी थी।

धरना स्थल पर लिए फेरे
नींदड़ बचाओ युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सत्याग्रह स्थल पर ही नींदड़ निवासी मनोहर कुमावत की पुत्री मौसम की शादी हुई। मौसम ने बताया कि परिवार के सभी लोग धरने में शामिल रहे, इसलिए शादी भी यहीं करनी पड़ी। बारात गोविंदगढ़ से धरना स्थल पहुंची। आंदोलन कर रहे किसानों ने ही बारातियों की सारी जिम्मेदार उठाई।

Published on: