जयपुर

जयपुर में ‘निर्भया कांड’… म्यूजिक बजाकर चलती बस में युवती से गैंग रेप, एक गिरफ्तार, चालक फरार

कानपुर से जयपुर आ रही थी युवती, पीछे सवारियां बैठी थी, आरोपियों ने केबिन में बैठा लिया था युवती को, पहले एक चालक ने किया, फिर दूसरे सह चालक ने किया बलात्कार, एक सवारी के गेट खटखटाया तो वारदात का पता चला
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2023, 9:49 PM IST
gang rape
जयपुर में 'निर्भया कांड'... म्यूजिक बजाकर चलती बस में युवती से गैंग रेप, एक गिरफ्तार, चालक फरार

जयपुर-आगरा हाईवे पर चलती बस में एक युवती से गैंग रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती से बस चालक ने बलात्कार किया, फिर सह चालक बलात्कार कर रहा था तो एक यात्री केबिन का गेट खुलवाकर वहां पहुंचा तो वारदात का पता चला। युवती की चीख सुनकर यात्री ने सह चालक को पकड़ लिया। हल्ला सुनकर अन्य यात्री भी केबिन में पहुंच गए और सह चालक की पिटाई कर दी, तभी चालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर भाग गया। बाद में एक यात्री बस चलाकर कानोता लेकर पहुंचा।

यूपी के रहने वाले आरोपी
डरी सहमी पीडि़ता की तरफ से दो दिन पहले रिपोर्ट लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और उत्तर प्रदेश निवासी सह चालक मोहम्मद आरिफ खान को गिरफ्तार किया। मामले में उत्तर प्रदेश निवासी ललित नाम के चालक को तलाश रही है।

मामा के पास आने के लिए निकली थी
बस्सी एसीपी फूलचंद ने बताया कि 19 वर्षीय पीडि़ता युवती की तरफ से मामला दर्ज किया है। युवती ने बताया कि जयपुर में उसके मामा रहते हैं। मामा के पास काम करने के लिए 9 दिसम्बर की शाम को कानपुर से वीडियोकोच बस में जयपुर आने के लिए बैठी थी। बस में पीछे सभी सीट भर जाने पर परिचालक ने सात आठ अन्य सवारियों के साथ उसे भी केबिन में बैठा दिया।

सवारियां उतरती गई, केबिन में अकेली रह गई

पीडि़ता ने बताया कि रास्ते में देर रात तक अलग-अलग जगह केबिन में बैठी सवारी उतर गई। वह अकेली रह गई थी। नजदीक बैठे चालक ने केबिन में ऊपर की तरफ बनी स्लीपर सीट पर सोने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद वह भी वहां आ गया और उससे बलात्कार किया। पीडि़ता चिल्लाई...तो उसके साथी चालक ने म्यूजिक की आवाज तेज कर दी।

Published on: