नई दिल्ली

पुलिस से बेखौफ चोर

ओबरी क्षेत्र में चोरों का आंतक बढ़ गया हैं। शुक्रवार रात को चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया और एक घर के बाहर पड़े दो खाट चोरी कर ले गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2016, 9:07 AM IST
Feature image
Masked thief walked into the showroom of motorcycles
ओबरी क्षेत्र में चोरों का आंतक बढ़ गया हैं। शुक्रवार रात को चोरों ने दो
दुकानों को निशाना बनाया और एक घर के बाहर पड़े दो खाट चोरी कर ले गए।

चोरों ने ठाकुरजी मंदिर मार्ग पर मोबाइल की दुकान के ताले तोड़े। चोर यहां से करीब एक लाख रूपए का माल व नकदी चुरा ले गए।


दुकान
मालिक ने बताया कि चोर दुकान से महंगे स्मार्ट फोन व मोबाइल के पच्चीस नग,
पच्चीस हजार रूपए के रिचार्ज कूपन, चार जीबी के एक सौ मेमोरी कार्ड व
गल्ले में पड़ी दो हजार रूपए की नकदी चुरा ले गए।

चोरों ने बस स्टैंड स्थित एक अन्य मोबाइल दुकान के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन अण्डर लॉक होने से सफल नहीं हो पाए।

इधर,
कलालवाड़ी में आंगन में पडे दो खाट चोरों ने चुरा लिए। बार-बार चोरी की
वारदातों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्थाई चौकी स्थापित करने की मांग
की।


Published on: