जयपुर

नए जिलों और संभागों की उम्मीदों पर फिरा पानी, उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार

सीएम अशोक गहलोत ने बजट में नए जिले और संभाग को लेकर कोई घोषणा नहीं की। अभी प्रदेश में 33 जिले हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2023, 2:28 PM IST
gehlot_1.png

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने बजट में नए जिले और संभाग को लेकर कोई घोषणा नहीं की। बड़ी उम्मीद के साथ जनता और जनप्रतिनिधि इसकी उम्मीद में थे, लेकिन अब उन्हें उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। वर्तमान में राजस्थान में 33 जिले और 7 संभाग हैं। 1 नवंबर 1956 को 7 चरण पूरा करने के बाद राजस्थान का एकीकरण हुआ। तब राजस्थान में 26 जिले बनाए गए।

विकास की दरकार को देखते हुए जिलों की संख्या में इजाफा किया गया। इसके बाद 15 अप्रेल 1982 को धौलपुर को 27वां जिला बनाया गया। इसके बाद 6 जिले और बने। 10 अप्रेल 1991 को बारां, दौसा और राजसमंद को जिला बनाया गया। 12 जुलाई 1994 को हनुमानगढ़, 19 जुलाई 1997 को करौली जिले की नींव रखी गई। वसुंधरा राजे के समय 26 जनवरी 2008 को प्रतापगढ़ को 33वां जिला बनाया गया। तब से कोई भी नया जिला नहीं बना है।

राजस्थान में 7 संभाग:
- जयपुर संभाग- जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनूं
- जोधपुर संभाग- जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर
- भरतपुर संभाग- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर
- अजमेर संभाग- अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर
- कोटा संभाग- कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़
- बीकानेर संभाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू
- उदयपुर संभाग- उदयपुर, राजसंमद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़

Updated on:
10 Feb 2023, 2:28 PM IST
Published on: