जयपुर

बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं,कैसे पढ़ सकेंगे सरकारी स्कूल के बच्चें

दस हजार विद्यालयों में नहीं है संस्था प्रधान
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 11:50 AM IST
school van
school van

जयपुर
प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों के हाल खराब हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि शिक्षा विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा के आज भी करीब दस हजार विद्यालय एेसे है जहां पर संस्था प्रधान के पद रिक्त पड़े हैं। प्रदेश के प्रारंभिक सेटअप के एेसे सरकारी विद्यालय जो कक्षा आठवीं तक संचालित हो रहे है इन विद्यालयों में विषयअध्यापकों के साथ साथ ही संस्था प्रधानों के पद भी रिक्त हैं। वह भी एेसे में जब विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या भी शिक्षा विभाग के मानदंड़ों के अनुसार ही है लेकिन फिर भी यहां पर संस्था प्रधान के पद भरे नहीं गए हैं। आंकड़ों के अनुसार आठवीं तक के विद्यालयों में अनुमानित 19,500 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से वर्तमान में 9,500 कार्यरत है और दस हजार पद रिक्त हैं।
शिक्षा विभाग की नीति ठीक नहीं शिक्षक संगठन
प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने के मामले में शिक्षक संगठन कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन फिर भी पद नहीं भरे जा रहे हैं। शिक्षक संगठनों का मानना है कि शिक्षा विभाग प्रारंभिक सेटअप के विद्यालयों और माध्यमिक सेटअप के विद्यालयों में अलग अलग नीति अपनाता हैं। वर्ष 2017-18 की डीपीसी में 8500 सैकंड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी होने के बाद भी प्रारंभिक शिक्षा के 10 हजार विद्यालयों में संस्था प्रधानों के पद रिक्त हैं। वही इन शिक्षकों को माध्यमिक सेटअप के विद्यालयों में लगाया जा रहा हैं। जिस कारण से पद खाली रह रहे हैं। शिक्षा विभाग को कई बार अवगत करवाने के बाद भी शिक्षा विभाग का प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों की आेर कोई ध्यान नहीं हैं।
पांच हजार की ओर होगी डीपीसी,फिर खाली हो जाएंगे पद
दो मई से फिर से थर्ड ग्रेड और सैकंड ग्रेड के शिक्षकों की डीपीसी होना प्रस्तावित हैं। जिसमें भी करीब पांच हजार शिक्षकों को प्रमोशन देकर माध्यमिक सेटअप के विद्यालयों में लगाया जाएगा। इस डीपीसी के पूर्ण होने के बाद प्रारंभिक शिक्षा के पांच हजार शिक्षक ओर माध्यमिक शिक्षा में चले जाएंगे जिससे फिर से प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में पद रिक्त हो जाएंगे। एेसे में रिक्त पदों की संख्या ओर बढ़ेगी और पढ़ाई का ढ़ाचा बिगड़ेगा।

प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों की आेर सरकार का ध्यान नहीं हैं। शिक्षा विभाग को यह ध्यान रखना चाहिए कि जो संस्था प्रधान है वह एक विषयअध्यापक भी है और विद्यार्थियों को पढ़ाता भी हैं। इसलिए विभाग को प्रारंभिक शिक्षा के लिए कोई ठोस नीति बनाकर रिक्त पदों को भरना चाहिए जिससे अध्ययन प्रभावित ना हों।
विपिन प्रकाश शर्मा,प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष,राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना