जयपुर

SI भर्ती ही नहीं गहलोत राज में हुई इन छह परीक्षाओं पर भी संकट, SOG जांच कर रही, गिरफ्तारियां जल्द…

RPSC Paper leak Case: ये तीनों परीक्षाएं गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुई थीं। ये तीन परीक्षाएं ही नहीं अब गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुई छह अन्य परीक्षाओं को भी एसओजी जांच रही है।

2 min read
Oct 27, 2024

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ईओ और आरओ भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। इन दोनो परीक्षाओं को रद्द करने के बाद अब एसआई भर्ती परीक्षा के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। परीक्षा रद्द करने और नहीं करने के पक्ष में लगातार प्रदर्शन जारी हैं। ये तीनों परीक्षाएं गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुई थीं। ये तीन परीक्षाएं ही नहीं अब गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुई छह अन्य परीक्षाओं को भी एसओजी जांच रही है।

एसओजी की राडार पर हैं ये सरकारी भर्तियां… नौकरी पाने वालों की भी टेंशन बढ़ी हुई

एसओजी अफसरों की राडार पर इस समय 6 सरकारी भर्तियां हैं। इनमें से कई भर्तियों में तो सरकारी कर्मचारी भर्ती भी हो गए हैं और वे काम भी करने लगे हैं। लेकिन अब इन कार्मिकों में खौफ है। इनमें से कुछ गलत तरीकों से भर्ती हुए हैं। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा वर्तमान में राजस्थान पुलिस कानिस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 एफआईआर संख्या संख्या 13-22 थाना एसओजी। सीएचओ भर्ती परीक्षा 2020 एफआईआर संख्या 19-22थाना एसओजी। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 एफआईआर संख्या 227-22 थाना बेकरिया, उदयपुर। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 एफआईआर संख्या 747-22, थाना सुखेर, उदयपुर। रीट भर्ती परीक्षा 2021 एफआईआर संख्या 402-21 थाना गंगापुर सीटी, गंगापुर सीटी। कनिष्ठ अभियंता डिग्री… भर्ती परीक्षा 2020 एफआईआर संख्या 540-20 थाना सांगानेर, जयपुर पूर्व। हाई कोर्ट लिपिक भर्ती परीक्षा 2020 एफआईआर संख्या 136-22 थाना कोतवाली दौसा। की जाँच की जा रही है। इन भर्तियों के लिए काबिल अफसरों की टीम को जिम्मा देते हुए एसआईटी यानी स्पेशल इन्वेस्टिकेशन टीम तैनात की गई है। ये टीमें लगातार एक्शन ले रही हैं।

बचे दो महीने जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण, क्योंकि…

साल के बचे हुए दो महीने जांच एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अगले साल बड़ी संख्या में सरकारी भर्तियां की जानी हैं। करीब 70 से भी ज्यादा भर्तियों का कैलेंडर हाल ही में जारी किया गया है। इन भर्ती परीक्षाओं में बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होने हैं। ऐसे में इससे पहले उन तमाम नकल माफिया को सलाखों के पीछे डालना जरूरी है जो सरकारी भर्ती परीक्षाओं के दुश्मन बने हुए हैं।

Published on:
27 Oct 2024 12:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर