जयपुर

सड़क नहीं, सियासत चौड़ी : विधानसभा में विधायक ने मुद्दा उठाया, जोशी बोले…काम हमने शुरू किया, भाजपा ने रोका

जयसिंहपुरा खोर की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का मामला मंगलवार को विधानसभा में उठा। उसके बाद इस मुद्दे ने सियासी रंग ले लिया। पूर्व महेश जोशी ने इस मुद्दे पर सवाल खड़े कर दिए।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का मामला मंगलवार को विधानसभा में उठा। उसके बाद इस मुद्दे ने सियासी रंग ले लिया। पूर्व महेश जोशी ने इस मुद्दे पर सवाल खड़े कर दिए। हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मुख्य सड़क की खराब स्थिति और बढ़ते ट्रैफिक दबाव का मुद्दा उठाते हुए चौड़ीकरण और आधारभूत सुधार की मांग की। इसके तुरंत बाद हवामहल के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री महेश जोशी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान इसका निर्माण और चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद इसे रोक दिया गया।

सड़क सुधार करना अत्यंत आवश्यक

बालमुकुंदाचार्य ने विस में कहा कि दिल्ली रोड मानबाग तिराहे से दो नम्बर बस स्टैंड तक सडक़ संकरी है। इस क्षेत्र में एक लाख लोग रहते हैं। ट्रैफिक दबाव रहता है। व्यापारी से लेकर विद्यार्थी परेशान होते हैं। आवश्यक सेवा के वाहन फंस जाते हैं। न सिर्फ जयसिंहपुरा खोर, बल्कि जामडोली, आगरा रोड जमवारामगढ़ सहित अन्य इलाकों को जोड़ती है। शीघ्र चौड़ाईकरण और आधारभूत सुधार कार्य करवाना अत्यंत आवश्यक है।

तीन करोड़ रुपए से शुरू हुआ था काम

26 सितम्बर, 2023 को इस सडक़ को चौड़ा करने और बनाने का काम शिलान्यास किया था। 80 फीट चौड़ी सडक़ बननी थी। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद काम रोक दिया गया। ढाई वर्ष बीत जाने के बाद अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को सडक़ की याद आई है। भाजपा की सरकार यदि काम को उस समय नहीं रोकती तो अब तक काम भी पूरा हो गया होता और लोगों की परेशानी भी दूर हो गई होती।

Published on:
11 Mar 2026 07:36 am
Also Read
View All

अगली खबर