11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिवालय में LDC बनवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोपी ‘आलू’ अरेस्ट, ड्रग इंस्पेक्टर-पुलिस अफसर बनकर देता झांसा

Fake Appointment Letter Scam: जयपुर। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था और अपनी पहचान बदलकर लोगों को शिकार बनाता था।

less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी 'आलू' अरेस्ट, पत्रिका फोटो

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी 'आलू' अरेस्ट, पत्रिका फोटो

Fake Appointment Letter Scam: जयपुर। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था और अपनी पहचान बदलकर लोगों को शिकार बनाता था। आरोपी लोगों पर ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस अफसर बनकर रौब झाड़ता था। सचिवालय में एलडीसी बनाने के नाम पर आरोपी ने लोगों से लाखों रुपए ऐंठे थे।

यह है पूरा मामला

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरुण शर्मा उर्फ आलू, कागदीवाड़ा, ब्रह्मपुरी का निवासी है। उसके खिलाफ 17 फरवरी 2025 को सुभाष कुमार ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, अरुण ने सचिवालय में एलडीसी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर सुभाष से 3.20 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। विश्वास जीतने के लिए उसने बाकायदा एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। ठगी का अहसास होने पर जब मामला दर्ज हुआ, तो आरोपी फरार हो गया।

बदलता था रूप, कई थानों में मामले दर्ज

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कभी ड्रग इंस्पेक्टर तो कभी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों पर रौब झाड़ता और उन्हें अपने झांसे में लेता था। उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी, गलतागेट और नाहरगढ़ रोड थानों में धोखाधड़ी के कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसने फर्जी नियुक्ति पत्र कहां से तैयार करवाए और उसके गिरोह में अन्य कौन लोग शामिल हैं।

आरोपी पर पुलिस ने रखा इनाम

आरोपी अरुण शर्मा उर्फ आलू धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने के बाद लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। उसके खिलाफ जयपुर शहर के कई थानों में धोखाधड़ी करने के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं।